{"_id":"59e2fee64f1c1bca678b5ec0","slug":"gurdaspur-loksabha-bypoll-result-navjot-sidhu-speaks-on-sunil-jakhar-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर सिद्धू बोले- राहुल गांधी को दीवाली का तोहफा मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर सिद्धू बोले- राहुल गांधी को दीवाली का तोहफा मुबारक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Oct 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस और सुनील जाखड़ की जीत से मंत्री नवजोत सिद्धू काफी गदगद हैं। उन्होंने इसे दीवाली का बेहतरीन तोहफा बताया है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि गुरदासपुर में कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत बीजेपी को बड़ा सबक है। वह इसे जिंदगी भर नहीं भूलेगी। सिद्धू ने कहा कि गुरदासपुर में चुनाव जीतकर कांग्रेस ने राहुल गांधी को दीवाली का गिफ्ट दिया है, उन्हें यह तोहफा मुबारक हो।
विज्ञापन
This is a beautiful Diwali gift, packed with a red ribbon, for our would be party president Rahul Gandhi: Navjot Sidhu #GurdaspurByPoll pic.twitter.com/A5SRHoT6VB
— ANI (@ANI) October 15, 2017विज्ञापन