फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdaspur Lok Sabha bypoll is test for Congress, BJP

गुरदासपुर उपचुनाव: शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू, सभी पार्टियों के दिग्गज मैदान में

Wed, 27 Sep 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Sep 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Gurdaspur Lok Sabha bypoll is test for Congress, BJP
गुरदासपुर उपचुनाव
गुरदासपुर संसदीय उपचुनाव में सीट बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार की कमान प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ-साथ सहयोगी अकाली दल के दिग्गजों ने भी संभाल ली है। भाजपा सांसद विनोद खन्ना की मौत के बाद से खाली हुई इस सीट को भाजपा किसी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती, वहीं इस साल प्रदेश की सत्ता में आई कांग्रेस ने भी इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है।
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी में फूट की खबरों के बीच दोनों मुख्य दलों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन और प्रचार में दिग्गजों को कमान सौंप दी है। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया की चुनाव रैली जहां भाजपा का शक्तिप्रदर्शन साबित हुई, वहीं इसके जवाब में कांग्रेस और आप की रैलियां भी जल्द प्रस्तावित हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ के लिए तो पार्टी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों को चुनाव तक डटे रहने को कह दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को गुरदासपुर में भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया की चुनाव प्रचार रैली में मंच पर अकाली दल और भाजपा के दिग्गज नेता नजर आए, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि दिवंगत विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना भी मंच पर मौजूद रहीं। इस सीट पर उम्मीदवार का टिकट पाने के लिए सलारिया के अलावा कविता खन्ना भी प्रबल दावेदार रही थीं। भाजपा की ओर से स्वर्ण सलारिया को टिकट दिए जाने के बाद कविता खन्ना ने पहले कुछ दिन तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ के साथ उनकी मीटिंग ने भाजपा में खींचतान की चर्चाओं को हवा दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के साथ अकाली दिग्गजों ने भी संभाली कमान

Gurdaspur Lok Sabha bypoll is test for Congress, BJP
गुरदासपुर उपचुनाव
मंगलवार को स्वर्ण सलारिया की यह पहली बड़ी रैली रही जिसमें शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ-साथ अकाली दल के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, बीबी जागीर कौर, सुच्चा सिंह लंगाह, सेवा सिंह सेखवां, निर्मल सिंह काहलों, मोहनलाल, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके, विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, हीरा सिंह गाबड़िया, गुलजार सिंह रणीके और विधायक एनके शर्मा नजर आए वहीं भाजपा की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश झा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सचिव विनीत जोशी, भाजपा युवा मोर्चा के शिवबीर सिंह राजन, गुरदासपुर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने भी शिरकत की।

इनके अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, महासचिव एसपी केवल सिंह, जीवन गुप्ता, पठानकोट जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल रामपाल, बटाला के प्रधान राकेश भाटिया, अमृतसर शहरी के अध्यक्ष राजेश हनी, पूर्व मंत्री अरूणेश शाकर, बलदेव राज चावला, अजीत सिंह कोहाड़, अश्वनी शर्मा, हरिन्द्र ङ्क्षसह चंदूमाजरा, सीमा देवी, जगदीश राय साहनी, नरेश कुमार, प्रवीण चौधरी, हरदीप सिंह, चरणजीत कौर जिला महिला प्रधान, देसराज धुग्गा, डा. निशान सिंह, एससी मोरचा के बलजिंदर सिंह गिल, अनिल सचर और रीना जेटली भी मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेजर जनरल (रिटायर्ड) सुरेश खजूरिया के लिए प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा, सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी के नेताओं के साथ-साथ सूबे के सभी आप विधायकों ने प्रचार की कमान संभाल ली है। आप प्रत्याशी के लिए अरविंद केजरीवाल भी गुरदासपुर पहुंचेंगे। फिलहाल, आप नेता पार्टी में फूट की खबरों से निपटने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed