फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdaspur, current, Akali sarpanch, Congress Sarpanch, attemp, murder

पूर्व सरंपच ने मौजूदा सरपंच पर चलाई गोली

Fri, 05 Sep 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Fri, 05 Sep 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur, current, Akali sarpanch, Congress Sarpanch, attemp, murder
थाना बहरामपुर के गांव पसियाल में मौजूदा अकाली सरपंच पर पूर्व कांग्रेसी सरपंच ने साथियों समेत गोलियां चलाकर हत्या का प्रयास किया। फायरिंग में सरपंच बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौजूदा सरपंच के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच खुद डीएसपी कमल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस थाना बहरामपुर के प्रभारी किशन चंद ने बताया कि शिकायतकर्ता अकाली सरपंच कुलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि चार सितंबर की रात करीब नौ बज कर 10 मिनट पर कुलजिंदर सिंह (मिंटू) पुत्र सरवण सिंह निवासी पसियाल अपने साथियों सरवण सिंह, गुरदेव सिंह, सुखजिंदर सिंह (सुक्खा), सतनाम सिंह और चार अज्ञात लोग के साथ गाड़ी में सवार होकर उनके पास आए।
विज्ञापन


वहां आकर वह उनसे पुरानी रंजिश के चलते लड़ने लगे और उन पर गोली चला दी। वह बाल-बाल बचे। गोली चलने की आवाज सुनकर सारा गांव एकत्र हो गया और लोगों ने मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी ने बताया कि कुलविंदर सिंह के बयानों के आधार पर कुलजिंदर सिंह (मिंटू), सरवण सिंह, गुरदेव सिंह, सुखजिंदर सिंह और सतनाम सिंह समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। केस की जांच खुद डीएसपी कमल सिंह कर रहे हैं। जांच के बाद ही सब कुछ साफ हो सकता है। फिलहाल जांच चल रही है और किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed