फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdas Mann live program at Tagore Theater in chandigarh

चंडीगढ़ः टैगोर थिएटर में गुरदास मान ने सुरों से बांधा समां, झूमते नजर आए लोग

Wed, 19 Dec 2018 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gurdas Mann live program at Tagore Theater in chandigarh
गुरदास मान

अपना प्रिय सिंगर और पंजाब की शान गुरदास मान जब सामने हों तो यह डिमांड स्वाभाविक है। जैसे ही गुरदास मान ने एक झटके में म्यूजिशियन से कहा छल्ला तो आडियंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब बारी थी गुरदास मान की ढपली पर थिरकती उंगलियों और एकदम मगन कर देने वाली आवाज की। गीत शुरू हुआ हो जावो नी कोई मोड़ लियावो..नी मेरे नाल गेया अज्ज...हो अल्ला करे जे आ जावे सोहणा...देवां जान कदमां विच धर के...हो छल्ला बेरी ओये...वे वतन माही दा डोरे ए....वी गल सुण छलिया छोरा...। जैसे जैसे गुरदास मान गाते जा रहे थे ऑडियंस की तालियों के स्वर तेज होते चले जा रहे थे। 

विज्ञापन


मौका था चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में रानी ब्रेस्ट कैंसर ट्रस्ट द्वारा आयोजित ए रे ऑफ होप कंसर्ट का। इसमें गुरदास मान ने ऐसा रंग जमाया कि ऑडियंस मस्त हो गई। गुरदास मान ने प्रभु सुमिरन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने एक ओंकार को सिमरिए...गणपति श्री गणेश, भगवती संग पूजिए और सरस्वती स्वर दीजिए वंदना के साथ किया। गुरदास मान ने जैसे ही मिट्टी सुनाया तो सभी को आनंद आ गया। 

विज्ञापन

उन्होंने यहां....हो मैं मिट्टी मेरी जात वे मिट्टी, ते मेरे गल मिट्ी दा भाना..गाया। इसके बाद उन्होंने कई हिट नंबर सुनाए। रानी ब्रेस्ट कैंसर ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी बिट्टू सफीना संधू इस कार्यक्रम के मौके पर एकदम भावुक हो गईं। उन्होंने अपने संबोधन में ब्रेस्ट कैंसर से महिलाओं को जागरूक करने और इसके लिए जागरूकता फैलाने को कहा। इस मौके पर उनके साथ कुछ बच्चे भी थे। जो ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने संबंधी बैनर लिए थीं। इस मौके पर गुरदास मान ने लोगों के साथ बातचीत भी की और उनसे उनकी गाने की डिमांड भी पूछी। इस कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के अधिकारी भी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed