{"_id":"5deac2ba8ebc3e1bba12cf30","slug":"guldaudi-show-start-in-terresd-garden-chandigarh-news-pkl3591553121","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः टैरेस्ड गार्डन में 33वां गुलदाऊदी शो, एडवाइजर बोले- फूलों से सीखें हरदम मुस्कुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः टैरेस्ड गार्डन में 33वां गुलदाऊदी शो, एडवाइजर बोले- फूलों से सीखें हरदम मुस्कुराना
विज्ञापन
गुलदाउदी शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुक्रवार को 33वां गुलदाउदी शो को शुभारंभ हो गया। सेक्टर- 33 स्थित टैरेस्ड गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय गुलदाउदी शो का उद्घाटन एडवाइजर मनोज परिदा ने किया। इस मौके पर मेयर राजेश कालिया भी उनके साथ थे। इस दौरान मनोज परीदा ने कहा, फूलों हमें सिखाते हैं कि कितनी ही परेशानी क्यों न हो हंसते रहना चाहिए।
फूल किसी से द्वेष नहीं रखते। अपने पास आने जाने वाले हर किसी को सुगंध से मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इस दौरान रंग-बिरंगे फूलों को देखकर लोगों की खुशी देखते ही बनती थी। इस दौरान फूलों के साथ हर कोई सेल्फी और फोटो लेने में मशगूल रहा। इस अवसर पर गुरुकुल ग्लोबल स्कूल सेक्टर- 20 पंचकूला के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छटा बिखेर दी।
उद्घाटन के बाद एडवाइजर मनोज परिदा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ पूरे गार्डन में घूमकर जायजा लिया। नगर निगम ने इस बार गुलदाउदी की 269 किस्में डिस्प्ले की है। अपनी नर्सरी में उगाई फूलों के अलावा इस बार एक नयी किस्म न्यू स्वीट जुबली को भी डिस्प्ले किया गया है। कई लोग परिवार के साथ टैरेस्ड गार्डन में गुलदाउदी शो में पहुंचे। एडवाइजर मनोज परिदा ने शहीदी मीनार पर फूल चढ़ाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शो का समपान रविवार को होगा।

फूलों की कई वैरायटी लोगों को कर रही आकर्षित
गुलदाउदी शो के इंचार्ज मदन गोपाल राणा ने बताया कि शो में डबल कोरियन, सिंगल कोरियन, स्पून, एनिमोन, पंपन, कोका सूजन, स्नो बॉल, चंद्रमा, सन, गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली, राजा, कवर गर्ल, सोनार बंगला, कासा गरंडा, सिल्क वरोकल, ड्रीम कैस्टल सहित 269 किस्में प्रदर्शित की गई है। फूलों की ये वैराइटी लोगों को आकर्षित कर रही है।
इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर केके यादव, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एसई हार्टिकल्चर केपी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों के बीच शो को समर्पित एक ब्रोशर जारी किया। मनोज परिदा ने नगर निगम के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। बता दें वीरवार को गुलदाउदी शो के लिए किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो का चयन किया।
फूल हमारे जीवन में दोस्तों की तरह
इस अवसर पर एडवाइजर मनोज परिदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फूल हमारे जीवन में दोस्तों की तरह हैं। दोस्त हमारे जीवन में उत्साह, उमंग के रंग भरते हैं और फूल प्रकृति को रंगीन बनाते हैं। ये हमें हमेशा खुश और सौहार्दपूर्ण माहौल में रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से ट्राइसिटी के लोगों के लिए इस प्रकार के फ्लावर शो का आयोजन बहुत ही बेहतरीन सेवा है। प्रकृति अपनी आत्मा का प्रकाश फूलों के जरिए लोगों तक पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि फूल हमारे जीवन की शुरुआत से लेकर अंत तक साथ रहता है। कई रूपों और तरीकों से जीवन के अंत तक जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ का जलवायु बहुत बढ़िया है। फूलों के जरिए हम सीखते हैं कि कितनी ही परेशानी क्यों न हो हंसते रहना चाहिए। कीचड़ में कमल खिलता है साथ कांटों में गुलाब खिलते हैं। यही हम सभी को सीखने की जरूरत है। इस मौके पर मेयर राजेश कालिया ने कहा कि नगर निगम के हार्टिकल्चर विंग के अधिकारियों और मालियों का काफी सराहनीय प्रयास है।
उन्हीं के प्रयासों से यह शो हो सका है। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने कहा कि पिछले साल इस शो में 268 किस्म के गुलदाउदी को डिस्प्ले किया गया था इस वर्ष 269 किस्मों को प्रदर्शित किया गया है। टैरेस्ड गार्डन में नाव, ऊंट, मोर, गाय, जिराफ, शेर और कई अन्य जानवरों और पक्षियों को फूलों का उपयोग करके बनाया है। शो में गुलदाउदी के सुंदर प्रदर्शन ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने में चंडीगढ़ की मदद की है।