{"_id":"57cc56a34f1c1ba830317488","slug":"guggi-dramatically-entry-in-aam-aadmi-party-railly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाटकीय ढंग से हुई घुग्गी की 'आप' रैली में एंट्री, देखिए क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकीय ढंग से हुई घुग्गी की 'आप' रैली में एंट्री, देखिए क्या बोले?
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 05 Sep 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
Gurpreet guggi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में आम आदमी पार्टी की रैली में गुरप्रीत घुग्गी की एंट्री नाटकीय ढंग से हुई। रैली में आना किसी और ने था और पहुंच गए आम आदमी पार्टी पंजाब के नए कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी। जी हां, आम आदमी पार्टी ने गुरप्रीत सिंह घुग्गी को पंजाब का नया संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा रविवार को आप की हलका दक्षिणी में हुई विशाल रैली के दौरान की गई। रैली में सांसद भगवंत मान शामिल होने वाले थे, लेकिन उनकी जगह घुग्गी पहुंच गए।
इस दौरान घुग्गी ने मान के न आने का कारण शनिवार को मलोट में शिअद के संगठन एसओआई द्वारा की गई गुंडागर्दी से घायल आप कार्यकर्ताओं को इंसाफ दिलाने के लिए चल रही रही कार्रवाई में व्यस्त बताया। उन्होंने सांसद मान की प्रशंसा करते हुए उनकी अनुपस्थिति में लोगों को उनके लिए तालियां बजाने का आग्रह भी किया। रैली का आयोजन हलका दक्षिणी के आप उम्मीदवार और सीनियर नेता डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर की ओर से किया गया। रैली में हजारों की संख्या में इलाका निवासी और आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

'पूरी तनदेही से निभाएंगे नई जिम्मेदारी'
Gurpreet guggi
- फोटो : अमर उजाला
घुग्गी ने कहा कि विपक्ष आप नेताओं को बाहर का कह रहा है। इतिहास देखा जाए तो पांच प्यारों में और शहीदों में पंजाब से बाहर के जांबाज भी शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा केजरीवाल को बाहरी व्यक्ति कहने पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि वे बताएं सोनिया गांधी कहां की है। पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी हिमाचल से आई हैं और सिख दंगों के आरोपी कमलनाथ को दिल्ली से लाया गया है। क्या वे बाहरी नहीं हैं। उन्होंने भाजपा के प्रभात झा और अकाली दल के सिरसा को भी दिल्ली का बताते हुए कहा कि केवल आप पर ही आरोप क्यों लग रहे हैं।
घुग्गी ने कहा कि उन्हें कनवीनर बनने की नई जिम्मेदारी के बारे में यहीं आकर पता चला है। वे इसे एक प्रसाद के रूप में स्वीकार करते हैं। इसे पूरी तनदेही से निभाने और सबको साथ लेकर चलाने का प्रण लेते हैं। छोटेपुर के बारे में उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे कि उनके पार्टी के साथ जो मतभेद हैं, वह जल्द खत्म हो और वे साथ मिलकर काम करें। सिद्धू की ओर से बनाए जा रहे नए फ्रंट के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह फ्रंट भविष्य में क्या रूप लेता है, इसके बारे में इतनी जल्दी कुछ भी कहना सही नहीं होगा।