फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   guest teachers, highcourt, haryana government, haryana guest teacher, haryana

गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर हाईकोर्ट से सरकार को तगड़ा झटका

Wed, 23 Mar 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 23 Mar 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
guest teachers, highcourt, haryana government, haryana guest teacher, haryana
टीचर - फोटो : demo pic
हाईकोर्ट से छूट मिलने पर हरियाणा में स्टॉप गैप अरेंजमेंट आधार पर 31 मार्च तक जारी रखे गए गेस्ट टीचर्स को और तीन महीने तक जारी रखने की मांग पर सरकार को करारा झटका देते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि कोर्ट को वोट बैंक से कोई सरोकार नहीं, अदालत में केवल कानून के हिसाब से काम चलता है। सरकार ने इन शिक्षकों को एक्सटेंशन की मांग की थी, लेकिन इस अर्जी पर कोई फैसला नहीं लेते हुए जस्टिस राजेश बिंदल की डिवीजन बेंच ने सरकार से रिपोर्ट तलब कर ली गई है कि नियमित भर्ती और तरक्की से पद भरने पर अभी तक क्या किया गया।
विज्ञापन


गेस्ट टीचर्स को केवल 31 मार्च तक जारी रखने की अनुमति है और इन्हें एक्सटेंशन की मांग की अर्जी और सरकार की अपील की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 28 अप्रेल तय की है। ऐसे में इन गेस्ट टीचर्स की 31 मार्च को छुट्टी होना लगभग तय हो गया है। इन्हें एक्सटेंशन देने की मांग को लेकर दायर अर्जी में सरकार ने दलील दी अभी नियमित भर्ती होने में और समय लग सकता है और नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है, लिहाजा शिक्षकों की कमी के मद्देनजर स्टॉप गैप अरेंजमेंट के आधार पर ही आगे तीन महीने की और एक्सटेंशन दी जानी चाहिए। प्रतिवादियों की ओर से एडवोकेट जगबीर मलिक ने सरकार की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि सरकार इन गेस्ट टीचर्स को अनावश्यक लाभ पहुंचाने की फिराक में है, क्योंकि यह गेस्ट टीचर्स सरकार का वोट बैंक है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सरकार को कोई राहत नहीं देते हुए नियमित शिक्षक भर्ती और पीजीटी के पदोन्नति कोटे के आठ हजार पदों को भरने में देरी के जिम्मेवार अधिकारियों का ब्योरा भी तलब कर लिया है। हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार को नियमित भर्ती के लिए काफी समय दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक भर्ती पूरी नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार की अर्जी पर ही पिछले साल 20 नवंबर को हाईकोर्ट सरप्लस गेस्ट टीचर्स को 31 मार्च 2016 तक रखने की सशर्त अनुमति दी थी। हाईकोर्ट ने तब अनुमति देते हुए साफ किया था कि 31 मार्च को 3582 सरप्लस गेस्ट टीचर्स की सेवाएं अपने आप समाप्त मानी जाएंगी और सरकार 31 मार्च तक  शिक्षकों की नियमित भर्ती पूरी करेगी व पीजीटी पदोन्नति कोटे के आठ हजार पद भी भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed