फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST Council relief to exporters, small businesses

जीएसटी: दिवाली पर राहत की फुलझड़ी से कारोबारी खुश

Sun, 08 Oct 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
GST Council relief to exporters, small businesses
- फोटो : File Photo
केंद्र सरकार की ओर से छोटे और सर्राफा कारोबारियों को जीएसटी में मिली राहत पर शहर के व्यापारियों ने स्वागत किया है। उद्यमियों और व्यापारियों का कहना है इस व्यवस्था से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था। इसे स्थगित करके सरकार ने बड़ी राहत दी है। गौरतलब है कि जीएसटी के कई मुद्दों को अमर उजाला संवाद के दौरान उठाया गया था। 
विज्ञापन

 
रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म पर बड़ा फैसला
सबसे अहम फैसला हमारे लिए रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म को रोकने का है। इससे सभी व्यापारी प्रभावित हो रहे थे। इसको स्थगित करके सरकार ने काफी राहत दी है। वहीं डेढ़ करोड़ तक टर्नओवर वाले व्यापारी को तीन माह में रिटर्न दाखिल करने का निर्णय स्वागत योग्य है। 
विज्ञापन

चेयरमैन, चंडीगढ़ व्यापार मंडल

वाह, जैसा हुआ वैसा ही हुआ
खुशी इस बात की है कि अमर उजाला संवाद के माध्यम से हमने अपने मुद्दों को उठाया और पांच दिन बाद ही केंद्र सरकार की जीएसटी काउंसिल द्वारा ऐसे ही कई मुद्दों पर फैसला दिया गया।  केंद्र के फैसले का स्वागत करते हैं। एसी और नान एसी रेस्टोरेंट पर भी हमको जल्द ही फैसले का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज बजाज, अध्यक्ष , चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल

कपड़ों पर पूरी तरह से खत्म करें टैक्स
केंद्र ने कपड़ों पर जीएसटी का रेट तो घटाया जो ठीक है पर हमारी मांग है कि अनस्टिच्ड कपड़ों पर जीएसटी न हटने से हमारी मांग वहीं की वहीं है। जीएसटी से जुड़े यदि अन्य फैसले देखें तो इसमें छोटे व्यापारियों को केंद्र सरकार ने राहत दी है पर बड़े व्यापारियों को इसमें ज्यादा लाभ नहीं है।  
सरनपल सिंह, मालिक, अमर संस, सेक्टर-22

GST Council relief to exporters, small businesses
GST council meeting
सरकार ने रिव्यू तो किया है
अच्छी बात यह है कि केंद्र सरकार ने जीएसटी को आसान करने का काम शुुरू कर दिया है। खुशी है कि अमर उजाला संवाद के दौरान हमने जो मुद्दा उठाया उसमें से कुछ मुद्दों पर जीएसटी काउंसिल द्वारा अच्छे फैसले दिए गए। अब यदि कोई नई व्यवस्था लागू की जाती है तो निश्चित तौर से उनमें कुछ कमियां भी दिखाई देती हैं। अच्छी बात यह है कि सरकार ने व्यापारियों की मांगों को समझा और दोबारा से इसको रिव्यू किया।  
ऋषभ गुप्ता, उद्यमी, चंडीगढ़
 
रिवर्स चार्ज का फैसला ठीक
केंद्र सरकार द्वारा जो कापाउंडिंग स्कीम दी गई है वह एक खास व्यापारियों के लिए लगती हैं। इसका उदाहरण देखिए, एक व्यापारी जो कंपाउंडिंग स्कीम के बाहर होगा वह अपना माल टैक्स और प्राफिट के साथ बेचेगा और सरकार को टैक्स जमा करवा देगा। हां, सरकार ने एक बात अच्छी जरूर की है कि पैन कार्ड और रिवर्स चार्ज को स्थगित किया है। 
राकेश गर्ग, महासचिव, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन पंचकूला
  
अब खरीदारी होगी बेहतर
पहले ज्वेलरी की खरीदारी तेजी के साथ होती थी और उसके बाद एकदम से खरीदारी कम गई है। जिसका अहम कारण था पैन कार्ड और पहचान पत्र।पहले 50 हजार से ऊपर की खरीदारी में पहचान पत्र ग्राहक से लेना जरूरी कर दिया था। इससे व्यापार पर फर्क पड़ गया था अब इससे राहत दे दी गई है। 
संजय सहगल , संचालक, इंडियन ज्वेलर्स, सेक्टर-37

आभूषण विक्रेताओं को लाभ
तीन माह में एक बार रिटर्न भरने का फैसला लेकर राहत देने का काम किया है। केंद्र सरकार द्वारा कपड़ों में पांच फीसदी और टाइल में 18 फीसदी टैक्स किया गया है, निश्चित तौर पर इससे व्यापारी वर्ग काफी खुश है, उम्मीद है कि सरकार आम आदमी के लिए और राहत भी देगी। 
राजीव सहदेव, अध्यक्ष , ज्वेलर्स एसोसिएशन 

GST Council relief to exporters, small businesses
gst
जीएसटी के फैसले हैं बेस्ट
जीएसटी काउंसिल द्वारा जो निर्णय लिए गए हैं वह अच्छे हैं। सबसे अहम फैसला हमारे लिए रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म को रोकने का है। इससे सभी व्यापारी प्रभावित हो रहे थे। उनका नुकसान हो रहा था। इसको स्थगित करके सरकार ने काफी राहत दी है। वहीं डेढ़ करोड़ तक टर्नओवर वाले व्यापारी को तीन माह में रिटर्न दाखिल करने का निर्णय भी अच्छा है। राम करन गुप्ता, अध्यक्ष  चंडीगढ़ ग्रेन मार्केेट

रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म देगा राहत
जीएसटी काउंसिल के निर्णय अच्छे हैं। केंद्र सरकार द्वारा काफी सोंच समझ करके निर्णय लिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आम जनता को भी और लाभ मिलेगा। रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म को स्थगित करके सरकार ने काफी राहत दी है। वहीं डेढ़ करोड़ तक टर्नओवर वाले व्यापारी को तीन माह में रिटर्न दाखिल करने का निर्णय भी अच्छा है। हम इसका स्वागत करते हैं।  
अवि भसीन, उद्यमी 

महंगाई से अभी नहीं मिली राहत 
केंद्र सरकार द्वारा राहत तो मिली है लेकिन दिवाली पर सरकार से लोगों की उम्मीदें कहीं ज्यादा थीं। पेट्रोल और डीजल महंगाई को बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी पर जो रेट्स घटाए गए हैं वह ठीक तो हैं पर व्यापारियों की मांगों के अनुरूप नहीं दिखाई दे रहे हैं। 
दलविंदर सैनी, सलाहकार , फासवेक

अभी थोड़ा और जुटना होगा
केंद्र सरकार ने जीएसटी को आसान करने का काम शुुरू कर दिया है। अब कोई नई व्यवस्था लागू की जाती है तो निश्चित तौर से उनमें कुछ कमियां भी दिखाई देती हैं। अच्छी बात यह है कि सरकार ने व्यापारियों की मांगों को समझा और दोबारा से इसको रिव्यू किया। केंद्र सरकार को महंगाई कम करने के लिए विचार करना चाहिए। 
विनय सिंह, महासचिव, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed