{"_id":"636bb7244d1ab74ad93d3c6d","slug":"grp-si-saved-the-life-of-a-passenger-at-jalandhar-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"SI की बहादुरी से बची जान: चलती ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का फिसला पैर, दरवाजे पर लटका, ऐसे सुरक्षित बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SI की बहादुरी से बची जान: चलती ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का फिसला पैर, दरवाजे पर लटका, ऐसे सुरक्षित बचा
Wed, 09 Nov 2022 07:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 07:52 PM IST
सार
घटना के बाद उक्त व्यक्ति ने माना कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। इस वजह से उसकी जान पर बन आई थी। इस दौरान जीआरपी व स्टेशन मास्टर ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी में वह अपनी जान जोखिम में न डालें व रेलवे नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
घटना की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक व्यक्ति का पैर फिसल गया। वह दरवाजे पर ही लटक गया। इससे चलते उसकी जान आफत में आ गई। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार अधिक नहीं थी। लोगों ने शोर मचाया तो जीआरपी के सब इंस्पेक्टर (एसआई) ने बहादुरी दिखा यात्री को खींच लिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, बुधवार सुबह अमृतसर से कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन जालंधर पहुंची तो कुछ समय बाद स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान एक यात्री दौड़ते चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान उसने अपने हाथों से ट्रेन के हैंडल को तो पकड़ लिया लेकिन उसका पैर फिसल गया। इससे वह दरवाजे पर ही लटक गया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी टीम की मदद से यात्री को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। इस घटना के बाद उक्त व्यक्ति ने माना कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। इस वजह से उसकी जान पर बन आई थी। इस दौरान जीआरपी व स्टेशन मास्टर ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी में वह अपनी जान जोखिम में न डालें व रेलवे नियमों का पालन करें।
विज्ञापन