फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   groupism in punjab aam aadmi party

पंजाब में गुटबाजी बनी 'आप' के लिए मुसीबत, केजरीवाल ने बुलाई मीटिंग

Mon, 30 Oct 2017 09:16 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
groupism in punjab aam aadmi party
- फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी के पंजाब नेतृत्व में गुटबाजी पार्टी के लिए मुसीबत बन गई है। पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के तीन प्रमुख नेताओं को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बुलाकर इस मुद्दे पर मंथन किया। साथ ही उन्हें आपसी मतभेद दूरकर संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने को कहा है।
विज्ञापन


आप पंजाब में एक तरफ सूबा प्रधान भगवंत मान हैं, तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा हैं। सह-प्रधान अमन अरोड़ा को भगवंत मान का करीब माना जाता है। मान और खैरा, दोनों ही अपने आप को पंजाब में पार्टी के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं। दोनों ही पार्टी में खुद को मजबूत बनाने में लगे हैं। एक तरफ ज्यादा विधायकों का समर्थन खैरा के साथ है, तो संगठन में ज्यादा लोग मान के साथ हैं। ऐसे में पार्टी में दो पॉवर सेंटर बन गए हैं। दोनों के बीच तालमेल की कमी गुरदासपुर उपचुनाव में भी साफ नजर आई। इसके चलते पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। 
विज्ञापन


दूसरी ओर पार्टी के एक और सीनियर नेता एचएस फूलका ने सारी गतिविधियों से किनारा कर लिया है। फूलका एक दिन भी गुरदासपुर प्रचार के लिए नहीं गए। अब वह पटियाला में हुए राज्यस्तरीय धरने में भी शामिल नहीं हुए। निचले स्तर पर वॉलंटियर्स भी इस गुटबाजी से परेशान हैं। वहीं, हाईकमान तक भी सारी बातें पहुंच चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम चुनाव पर मंथन 3-4 को

groupism in punjab aam aadmi party
अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल ने शनिवार को पीएसी की बैठक में भगवंत मान, सुखपाल खैरा व अमन अरोड़ा से साफ कहा कि वे आपसी गुटबाजी खत्म करें। केजरीवाल ने गुरदासपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई है। आप सुप्रीमो ने तीनों नेताओं को आगाह किया है कि वॉलंटियर्स और लोगों में किसी भी हालत में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पार्टी में गुटबाजी है।

निगम चुनाव पर मंथन 3-4 को
आप पंजाब केसह-प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल के साथ पिछले कुछ माह के दौरान गतिविधियां और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई है। इसमें निगम चुनाव भी शामिल हैं। संगठन निर्माण, गुरदासपुर चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। ब्लॉक स्तर तक का संगठन बन गया है, इसे बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। दो नवंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है, तीन व चार नवंबर को वह, भगवंत मान व सुखपाल खैरा, लुधियाना, पटियाला, जालंधर व अमृतसर जाएंगे। वॉलंटियर्स से निगम चुनाव के संबंध में फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed