फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Group D workers working on contract in government schools did not get salary for two months

सरकारी स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे ग्रुप डी कर्मियों को नहीं मिला वेतन

Fri, 29 May 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Group D workers working on contract in government schools did not get salary for two months
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में तैनात ग्रुप-डी कर्मचारियों को दो महीने का वेतन नहीं मिला है। इस वजह से लॉकडाउन के इस संकट में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उधर, शिक्षा विभाग के निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कांट्रेक्ट के रिन्यू होने में देरी के चलते तनख्वाह नहीं मिल पाई। जल्द ही सभी को सैलरी दे दी जाएगी। किसी भी पुराने कर्मचारी को निकाला नहीं गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया लॉकडाउन में जब स्कूल की छुट्टियां थी तब भी माली, गार्ड, सफाई कर्मचारी ड्यूटी दे रहे थे। जीएमएचएस-49 में कार्यरत ग्रुप डी कर्मचारी ने बताया कि दो महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है। पहले ही तनख्वाह कम है, महीने में सिर्फ घर खर्च मुश्किल से निकल पाता है। सैलरी नहीं मिलने वालों को राशन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। लेकिन न राशन मिला और न ही वेतन। अब घर में खाने की भी समस्या आ गई है। हालत यह है कि स्कूल में भूखे पेट 12 घंटे गर्मी में ड्यूटी देनी पड़ रही है। यूटी कैडर एजुकेशन एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि ग्रुप-डी की सैलरी पहले ही कम है। ऐसे में कॉन्ट्रेक्ट के रिन्यूअल का काम जल्दी करवाना चाहिए। अगर लॉकडाउन के कारण कागजी कार्रवाई में देरी हुई भी तो शिक्षा विभाग को थोड़े समय के लिए इन कर्मचारियों के कुछ प्रबंध करना चाहिए, जिससे इन्हें खाने-पीने की समस्या नहीं आए।
विज्ञापन

कोट...
लॉकडाउन के कारण कॉन्ट्रैक्ट के रिन्यू होने में देरी हुई। वीरवार को ही उनकी ओर से सभी कर्मचारियों का वेतन अप्रूव किया गया है। एक हफ्ते तक सभी कर्मियों को उनकी सैलरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा, कंपनी की कांट्रेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed