फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Group D Recruitment Exam, Fraud Munnabhai Caught by Flying

दोस्त के लिए 'मुन्नाभाई' बना बीटेक पास नौजवान और पहुंच गया पुलिस स्टेशन...ऐसे खुली पोल

Mon, 12 Nov 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Mon, 12 Nov 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Group D Recruitment Exam, Fraud Munnabhai Caught by Flying
exam paper
बीटेक पास नौजवान दोस्त के लिए 'मुन्नाभाई' बन गया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। उसकी पोल खुल गई और वह पुलिस स्टेशन पहुंचा गया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देता मुन्नाभाई पकड़ा गया है। आरोपी दो स्तर की जांच को गच्चा देते हुए दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंच गया।
विज्ञापन


तीसरे स्तर की जांच में आधार कार्ड पर लगी फोटो से आयोग की ओर से जारी सूची पर लगी फोटो का मिलान नहीं हुआ तो केंद्र अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सलारपुर रोड पर स्थित दयानंद महिला महाविद्यालय का है। सायंकालीन सत्र में केंद्र के बी ब्लॉक में कमरा नंबर 216 में आधार कार्ड का मिलान आयोग की ओर से जारी सूची पर लगी अभ्यर्थियों की फोटो से किया जा रहा था।
विज्ञापन


रोल नंबर 4181695612 पर जींद के नरवाना थाना के अंतर्गत अलीपुरा निवासी प्रवीण कुमार की जगह झज्जर के बहादुरगढ़ थाने के अंतर्गत कुलासी गांव वासी गोविंद अभ्यर्थी बनकर बैठा था। फोटो मिलान कर रहे कर्मी व ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षक ने तत्काल ही सूचना केंद्र अधीक्षक सपना मलिक को दी। इसके बाद उसका रोलनंबर, शीट आदि के साथ उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सिटी एसएचओ जसपाल सिंह, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी सेवा सिंह भी पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देख केंद्र के बाहर बैठा असली अभ्यर्थी फरार

Group D Recruitment Exam, Fraud Munnabhai Caught by Flying
exam paper
परीक्षा केंद्र में पकड़े गए गोबिंद ने बताया कि असली अभ्यर्थी प्रवीण कुमार केंद्र के बाहर बैठा है। इसके बाद पुलिस उसे भी काबू करने के लिए गोविंद को लेकर गई तो वह फरार हो गया। पुलिस करीब एक घंटे तक शहर की सड़कों पर उसकी छानबीन करती रही, लेकिन देर रात तक भी वह हाथ नहीं लगा।

फर्जी अभ्यर्थी बीटेक पास तो असली है ग्रेजुएट, पैसे की डील होने की आशंका
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गोविंद बीटेक पास है। वहीं असली अभ्यर्थी प्रवीण बीए पास है। दोनों के बीच परीक्षा देने को लेकर किस बात पर सहमति बनी यह खुलासा अभी पुलिस नहीं कर रही है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह पैसे लेकर परीक्षा दिए जाने का मामला है। इसमें बड़े गैंग का भी हाथ हो सकता है। पुलिस दोनों आधार पर देर रात तक आरोपी से पूछताछ में जुटी रही।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी : सेवा सिंह
केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के आईडी प्रूफ, परीक्षा केंद्र में दी गई शीट सहित अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
- सेवा सिंह, प्रभारी, सुभाष मंडी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed