फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   groom runs away his marriage day, bride wait, police post bhadson, unique marriage, nabha

8 साल का प्यार, मुश्किल से राजी परिवार, दुल्हन मंडप सब तैयार, दूल्हा फरार

Thu, 23 Jun 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भादसों
ब्यूरो/अमर उजाला, भादसों Updated Thu, 23 Jun 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
groom runs away his marriage day, bride wait, police post bhadson, unique marriage, nabha
उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दूल्हा ही गायब हो गया। 
8 साल से जिस युवक से प्यार करती थी। शादी के दिन वो 8 मिनट के लिए भी चेहरा नहीं दिखाने पहुंचा। दुल्हन इंतजार करती रह गई। मामला, पंजाब के थाना भादसों के अधीन आते गांव बहबलपुर का है। यहां के युवक-युवती आठ साल से एक दूसरे से प्यार करते थे।
विज्ञापन


लड़के के परिवार वाले इस रिश्ते को न माने तो मामला पंचायत के पास चला गया। पंचायत ने सोमवार को युवक-युवती का विवाह तय दिया। युवती के घर बारात का इंतजार किया जा रहा था और दुल्हन भी पूरी तरह सज कर दूल्हे मियां का इंतजार कर रही थी, लेकिन उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दूल्हा ही गायब हो गया। 
विज्ञापन


गांव बहबलपुर की 21 वर्षीय लड़की ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से गांव के ही एक नौजवान गुरप्रीत सिंह पुत्र दयाल सिंह के साथ उसके प्रेम संबंध थे। पीड़ित लड़की ने बताया कि गुरप्रीत अक्सर उनके घर आता-जाता था व कई बार वह देर रात तक उनके घर भी रहता था जिससे उसके पारिवारिक सदस्यों को भी कोई परेशानी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेशक लड़के का परिवार इस प्रेम विवाह से खुश नहीं था, पर गांव के मौजूदा सरपंच मनजीत सिंह व पंचायत के गण्यमान्यों ने लड़के-लड़की दोनों के विवाह के लिए सोमवार का दिन तय किया। जानकारी के अनुसार विवाह वाले दिन दुल्हन बनी लड़की व उसका परिवार दूल्हे गुरप्रीत सिंह सहित बारात का इंतजार कर रहे थे।


जब तय समय पर दूल्हा नहीं आया तो इसकी जानकारी थाना भादसों में दी गई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित परिवार ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान पहुंचे थाना भादसों के मुखी धर्म देव ने धरनाकारियों को इंसाफ का भरोसा दिलाकर सड़क से धरना हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed