फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Greenery will grow on the garbage mountain, 10 thousand trees will be planted

Chandigarh News: कूड़े के पहाड़ पर उगेगी हरियाली, लगाए जाएंगे 10 हजार पौधे

Fri, 05 Jun 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Greenery will grow on the garbage mountain, 10 thousand trees will be planted
चंडीगढ़। आगामी वन महोत्सव के दौरान डड्डू माजरा की डंपिंग साइट पर 10,000 पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान आगामी मानसून सीजन में औपचारिक रूप से शुरू होगा। नगर निगम आयुक्त ने वन विभाग की सलाह से इस योजना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इन पौधों में बांस, नीम, कपूर, बोगनविलिया और अन्य स्थानीय प्रजातियां शामिल होंगी। इनका उद्देश्य क्षेत्र की आबोहवा में सुधार लाना है। नगर निगम कमिश्नर ने प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण योजना की तैयारियों की समीक्षा हुई। प्रशासक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू करेंगे। वे पंजाब लोक भवन में खुद एक पौधा लगाकर इसकी शुरुआत करेंगे। नगर निगम को नागरिकों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। स्थानीय पार्कों और बगीचों में भी पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पौधों की सुरक्षा और पुराने ट्री-गार्ड्स का उपयोग
प्रशासक ने अधिकारियों को पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, उनकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। जहां आवश्यक हो, ट्री-गार्ड और बाड़ लगाई जाए। बड़े हो चुके पेड़ों के पुराने ट्री-गार्ड्स को नए पौधों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इंजीनियरिंग शाखा के मुख्य इंजीनियरों को सड़कों के किनारे खाली जगहों पर पौधे लगाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष की उपलब्धि और आगामी लक्ष्य
खाली जमीनों पर हरी घास उगाने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। इससे धूल उड़ने और वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान 2025-26 के तहत 5,76,221 के लक्ष्य के मुकाबले 6,64,133 पौधे लगाए गए। नवंबर 2025 और मार्च 2026 की तीसरे पक्ष की समीक्षा में 79 फीसदी पौधे सुरक्षित पाए गए। वर्ष 2026-27 के लिए 4,19,854 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें गुणवत्ता पर जोर रहेगा। वन विभाग ने सारंगपुर के वनस्पति उद्यान में विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed