फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Green Corridor made from PGI to Chandigarh Airport

पीजीआई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर, 4 जिंदगियां बची

Tue, 21 Mar 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Mar 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Green Corridor made from PGI to Chandigarh Airport
पीजीआई, एम्स और मेदांता के सहयोग से चार को मिली नई जिंदगी - फोटो : अमर उजाला
पीजीआई, एम्स और मेदांता के जबरदस्त समन्वय से चार मरीजों को नया जीवन मिला है। पीजीआई ने ब्रेन डेड पेशेंट के लिवर, किडनी और दिल को सुरक्षित निकाला। इसके बाद विशेष विमान की मदद से पहले दिल को गुड़गांव भेजा गया। फिर लिवर को भी विमान से एम्स भेजा गया। पीजीआई की ओर से बताया गया है कि दोनों अंग जरूरतमंद लोगों में ट्रांसप्लांट कर दिया गया है।
विज्ञापन


  पीजीआई के मुताबिक हिमाचल के कांगड़ा जिले का रहने वाला 40 वर्षीय प्रदीप 17 मार्च को खाई में गिर गया था। सिर में गहरी चोट के बाद वह कोमा में चला गया। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। 18 मार्च को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर ने आर्गन डोनेशन के लिए प्रदीप की पत्नी से बात की और वह राजी हो गईं। उसके बाद पीजीआई ने उन मरीजों को ढूंढना शुरू किया, जिसकी मैचिंग प्रदीप के अंगों से मिल जाए। यहां लिवर और हार्ट की मैचिंग का कोई भी मरीज नहीं मिला। हालांकि किडनी के मरीज पीजीआई में ही मिल गए।
विज्ञापन


 पीजीआई स्थित रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (रोटो) ने हार्ट और लिवर की मैचिंग के पैरामीटर की सूचना नई दिल्ली स्थित नोटो (नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन) को दी। नोटो ने तलाश की तो मेदांता में हार्ट और एम्स में लिवर का पेशेंट मिल गया। मरीज मिलते ही पीजीआई में तैयारी शुरू कर दी गई। मेदांता ने सूचना दी कि वे सुबह अपना विशेष विमान लेकर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिनट में पहुंचे एयरपोर्ट

Green Corridor made from PGI to Chandigarh Airport
मेदांता का विमान सुबह करीब छह बजे चंडीगढ़ पहुंच गया और हार्ट को लेकर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया। सुबह के वक्त कोई फ्लाइट नहीं थी, इसलिए मेदांता प्रशासन ने अपना विशेष विमान भेजा था। करीब 11 बजे मेदांता ने हार्ट ट्रांसप्लांट कर दिया।

20 मिनट में पहुंचे एयरपोर्ट
हार्ट को निकालने के बाद लिवर को सुरक्षित निकाला और पीजीआई से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। मात्र 20 मिनट में लिवर एयरपोर्ट पहुंच गया और विमान से नई दिल्ली और वहां से एम्स लाया गया। पीजीआई का दावा है कि एम्स ने अपने मरीज में लिवर ट्रांसप्लांट कर दिया है। ग्रीन कॉरिडोर बनाने में चंडीगढ़ प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने अहम रोल निभाया।

कई एजेंसियों के मिलजुल कर काम करने से ये सब संभव हो पाया है। प्रदीप के परिजनों की बदौलत चार लोगों को नया जीवन मिल गया है। नोटा, मेदांता और एम्स का भी अहम रोल है, जिन्होंने तुरंत रिस्पांस किया।
- डॉ. विपिन कौशल, नोडल आफिसर रोटो, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed