फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Great start of Indian Grand Prix in Chandigarh, national players showed their strength on the new synthetic track.

Chandigarh News: इंडियन ग्रां प्री की चंडीगढ़ में शानदार शुरुआत, नए सिंथेटिक ट्रैक पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने दिखाई धाक

Mon, 11 Sep 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Great start of Indian Grand Prix in Chandigarh, national players showed their strength on the new synthetic track.
चंडीगढ़। इंडियन ग्रां प्री-5 की रविवार को सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नए बने आठ लाइन वाले सिंथेटिक ट्रैक पर शानदार शुरुआत हुई। इसमें दौड़, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पूट, जेवलिन थ्रो और लांग जंप प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया। नए सिंथेटिक ट्रक पर पहली बार बड़े स्तर पर हो रही प्रतियोगिता को देखकर ट्राइसिटी सहित आसपास के राज्यों से आए दर्शक रोमांचित हो गए। यहां पर दी गई परफॉरमेंस खिलाड़ियों को इस महीने चीन में हाेने वाली एशियन गेम्स में भारतीय टीम में जगह बनाने में मदद करेगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व धावक पीटी ऊषा खासतौर पर एथलेटिक्स खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए पहुंचीं। दाेपहर 3.30 बजे से एथलेटिक्स फील्ड एवं ट्रैक की प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।ये खिलाड़ी रहे विजेता
विज्ञापन

हाई जंप : कर्नाटक के जैसी संदेश 581 अंक लेकर पहले स्थान, ओडिसा के स्वाधीन कुमार माझी 628 अंक लेकर दूसरे और ओडिसा के ही निखिल दास 625 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

5000 मीटर दौड़ : उत्तप्रदेश के अभिषेक पाल 699 अंक लेकर प्रथम, दिल्ली के अनुज माथुर 521 अंक द्वितीय और दिल्ली के ही रवि कुमार कुल 518 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल हाई जंप : पंजाब के सुखप्रीत सिंह 14.85 मीटर के साथ पहले स्थान और ओडिसा के स्वागत बेहरा 13.94 मीटर के साथ उपविजेता रहे।
शाॅटपूट (महिला वर्ग) : महाराष्ट्र की आभा ने 18.02 मीटर गोला फेंक कर पहला स्थान, उत्तरप्रदेश की किरण ने 17.92 मीटर गोला फेंक कर दूसरा और हरियाणा की मनप्रीत कौर ने 16.16 मीटर गोला फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया।

लांग जंप (महिला वर्ग) : महाराष्ट्र की श्वेता अरविंद ठाकुर 5.61 मीटर के साथ प्रथम और महाराष्ट्र की ही रिशिका 5.28 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
जेवलिन थ्रो : ओडिसा के किशोर कुमार जेना ने 82.53 मीटर भाला फेंक कर पहला, उत्तरप्रदेश के विकास यादव ने 72.88 मीटर फेंक कर दूसरा और राजस्थान के हरीश कुमार ने 71.78 मीटर भाला फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed