फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Great relief to people from lower vegetable prices

सब्जियों के दाम कम होने से लोगों को बड़ी राहत

Thu, 06 Feb 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Feb 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
Great relief to people from lower vegetable prices
सब्जियों की कीमतों में आई कमी ने एक बार फिर लोगों को राहत की सांस दी है। ज्यादातर सब्जियों के भाव पिछले महीने से आधे हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर शादियों का सीजन है और सब्जियां सस्ती होने से लोगों की खुशी और बढ़ गई है। पिछले तीन महीनों से टमाटर के दामों से लोग काफी परेशान थे। जो टमाटर पिछले महीने 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वही टमाटर इस समय सेक्टर-26 मंडी में 20 रुपये तक आ गया है।

होल सेल की बात करें तो 6 से 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगों को टमाटर मिल रहा है। वहीं प्याज के दाम भी काफी कम हो गए हैं।

सेक्टर-26 मंडी में प्याज 8 से 13 रुपये प्रति किलो होल सेल रेट पर मिल रहा है जबकि रिटेल में प्याज की कीमतें 15 से 20 रुपये तक हो गई हैं। इसी तरह कई अन्य सब्जियां भी काफी सस्ती हो गई हैं।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव जीआर पिल्लई के मुताबिक पिछले महीने के मुकाबले सब्जियों के दाम काफी कम कम हुए हैं। सप्लाई भी पहले से अधिक बढ़ गई है। टमाटर और प्याज के दाम में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियां---दिसंबर----------जनवरी------------अब
आलू-----30 से 40 रुपये---10 से 15 रुपये-------10 रुपये
टमाटर----70 से 80 रुपये---40 रुपये-------------15 से 20
प्याज-----80 से 90 रुपये---25 से 30 रुपये-------15 से 20
गोभी-----50 रुपये--------10 से 15 रुपये--------10 रुपये
मटर-------40 रुपये-------30 रुपये----------------20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed