{"_id":"57ffc6814f1c1b4c2c28e159","slug":"great-khali-khali-publicity-stunt-cwe-fight-wwe-foreign-wrestler-whatsapp-khali-accadami","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खली के फर्जी खेल की पोल खुली, देखिए कितने किए पब्लिसिटी स्टंट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खली के फर्जी खेल की पोल खुली, देखिए कितने किए पब्लिसिटी स्टंट?
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर।
Updated Sat, 15 Oct 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
रिंग में लिया खली ने 'खतरनाक' बदला
- फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरह सीडब्ल्यूई की फाइट को प्रमोट करने में लगे द ग्रेट खली ने खेल को मजाक बनाकर मुफ्त की शोहरत हासिल करने का नया तरीका अपनाया है। खली की ओर से पहले भी ऐसे ही पब्लिसिटी स्टंट किए गए, ताकि किसी तरह उनकी सीडब्ल्यूई फाइट को देखने दर्शकों का हजूम उमड़ पड़े।
जालंधर के गांव कंगनीवाल में चल रही खली की एकेडमी में आकर विदेशी पहलवान तोड़फोड़ करने के साथ वहां पर मौजूद लोगों की पिटाई करते हैं, इस मामले में कोई पुलिस शिकायत नहीं की जाती। इसका बदला खली खुद विदेश पहलवानों की पिटाई कर लेते हैं। हैरानी की बात यह है कि पिटाई करते समय उसका वीडियो बनाया जाता है, जो वाट्सऐप के जरिये वायरल किया गया है। खली की ओर से की गई पिटाई के बाद भी विदेश पहलवानों की ओर से भी कोई पुलिस शिकायत नहीं की जाती।

Trending Videos
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खली की हरियाणा के जिला पानीपत में 12 अक्तूबर को सीडब्ल्यूई की फाइट हुई। वाट्सऐप पर जारी वीडियो में घायल हालत में विदेशी पहलवान ब्रोडी स्टील, जो खली को धमकी देते हैं कि वह उसे सीडब्ल्यूई के फाइनल मुकाबले में धूल चटा देंगे।
खली भी उसे धमकाते हुए कहते हैं वह उन्हें देख लेंगे। पानीपत में होने वाली सीडब्ल्यूई की फाइट में विदेशी पहलवानों को बुलवाया गया है, जिसमें ब्रोडी स्टील, अपोल, हेनरडेड, स्मिथ, सैम शो, रबेल, जेमी रॉब टेरी, क्रिस शामिल हैं।

सीडब्ल्यूई की होने वाली फाइट का सच सबको पता : करतार सिंह
द ग्रेट खली को अमेरिकी पहलवानों का खुला चैलेंज
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान पद्मश्री करतार सिंह ने कहा कि पंजाब की हरमन प्यारी खेल कुश्ती है, जोकि मिट्टी से शुरू हुई और अब मेट पर पहुंच गई है। सीडब्ल्यूई की होने वाली फाइट का सच सबको पता है, वह इस पर कुछ बोलना नहीं चाहते। इस खेल की जिम्मेदार संस्थाओं को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
वहीं हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव आरके हुडा ने कहा कि खली की ओर से करवाया जा रहा रेसलिंग शो महज एक ड्रामा है और कुछ नहीं। यह सब पैसे कमाने के लिए खेल से मजाक किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि खली खुद को पहलवान मानते हैं तो उन्होंने हरियाणा के पहलवानों की ओर से किये गए चैलेंज को स्वीकार क्यों नहीं किया। आरके हुडा के अनुसार हरियाणा के कई कुश्ती के पहलवान खली को कुश्ती करने का चैलेंज दे चुके हैं। अभी हाल ही में पानीपत के पहलवान कृष्ण ने खली को चुनौती दी थी।