{"_id":"57028de74f1c1b1e4bc811f1","slug":"great-innovation-wheelchair-smart-wheelchair-engneering-students-handicap-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेट इनोवेशन: मोबाइल पर उंगलियों के सहारे चलेगी व्हीलचेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेट इनोवेशन: मोबाइल पर उंगलियों के सहारे चलेगी व्हीलचेयर
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
अब दिव्यांगों की व्हील चेयर उनके मोबाइल पर उंगलियों के इशारों पर चलेगी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दिव्यांगों की व्हील चेयर उनके मोबाइल पर उंगलियों के इशारों पर चलेगी। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) के 11 छात्रों ने दिव्यांगों के लिए एक ऐसी स्मार्ट व्हील चेयर बनाई है जो मोबाइल के ब्लुटूथ से कनेक्ट हो कर चलेगी। एक अप्रैल को बनूड़ स्थित एक प्राइवेट कॉलेज की ओर से आयोजित टेक्नोलॉजी फेस्ट में इस प्रोजेक्ट को पहला इनाम भी मिला है।
एंड्रॉएड मोबाइल से आपरेट होगी व्हील चेयर
छात्रों ने बताया कि इस व्हील चेयर को ऑपरेट करने के लिए आपके पास एंड्रॉएड मोबाइल की जरूरत होगी। मोबाइल में आपको ब्लुटूथ आरसी कंट्रोलर नाम का एप डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद यह व्हील चेयर मोबाइल में उंगलियों की हरकत से जिस दिशा में चाहोगे उस तरफ जाएगी।
फरवरी में शुरू किया था प्रोजेक्ट पर काम
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के 11 छात्रों ने स्मॉर्ट व्हील चेयर के प्रोजेक्टर पर काम शुरू किया था और मार्च के आखिरी हफ्ते में स्मॉर्ट व्हील चेयर बना दी थी। छात्रों ने बताया कि इस स्मार्ट चेयर को बनाने में 32 हजार रुपये खर्च आया है।
विज्ञापन
अन्य व्हील चेयरों से काफी सस्ती है
छात्रों का कहना है कि मार्केट में मिल रही अन्य व्हील चेयरों की तुलना में यह व्हील चेयर काफी सस्ती है। मार्केट में जहां व्हील चेयरों की कीमत 90 हजार रुपये से शुरू होती है।
वहीं इस चेयर को अपडेट करने के बाद 50 हजार रुपये ही होगी। अभी इस चेयर में एक वाइपर मोटर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट व पावर सप्लाई बैटरी लगाई गई है। छात्रों ने बताया कि इस व्हील चेयर में कुछ और अपडेट किया जाएगा।
जैसे सोलर पैनल लगेंगे, मोबाइल व बैटरी चार्जर सर्किट लगेगा, गर्मी व बरसात से बचने के लिए फोल्डेबल छत लगेगी, हेड लाइट और इंडिकेडर भी लगाए जाएंगे। इन सब चीजों के लगाने के बाद व्हील चेयर का खर्च 50 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा।
चेयर कॉलेज की एक दिव्यांग छात्र को की समर्पित
छात्रों ने बताया कि उन्होंने ये स्मार्ट व्हील चेयर कॉलेज में ही पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र को समर्पित की है। छात्रों ने बताया कि कंप्यूटर इंजीनियरिंग का छात्र इरुवर को रोज आने वाली दिक्कतों को देखकर प्रेरणा लेते हुए इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में सोचा था।