{"_id":"61d9f93a09dbea41867dd30a","slug":"great-enthusiasm-among-teenagers-more-than-22-000-took-the-first-dose-of-vaccine-in-just-6-days-chandigarh-news-pkl4387228120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों में गजब का उत्साह, महज 6 दिन में 22,000 से ज्यादा ने ली टीके की पहली खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों में गजब का उत्साह, महज 6 दिन में 22,000 से ज्यादा ने ली टीके की पहली खुराक
विज्ञापन
चंडीगढ़। 15 साल से 18 साल के बीच के किशोरों के लिए 3 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद टीकाकरण केंद्र पर सुबह से बच्चों की भीड़ नजर आ रही है। महज 6 दिनों में चिह्नित किए गए 72,000 बच्चों में से 22,000 से ज्यादा को टीके की पहली खुराक लगा दी गई है। 31.64 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा हो चुका है।
टीका लगवाने वाले किशोरों का कहना है कि तीसरी लहर के शुरुआती दौर में ही उन्हें टीका लगाने का अवसर मिल गया है। इसलिए वे जल्द से जल्द इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को सुरक्षा चक्र का घेरा प्रदान करेंगे। किशोरों के उत्साह से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी काफी खुश नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किशोरों के टीकाकरण अभियान की अगर यही रफ्तार रही तो एक महीने की बजाय महज चंद दिनों में 72,000 का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
बॉक्स
टीका का काफी समय से था इंतजार
टीका लगवाने का मुझे काफी पहले से इंतजार था। मैंने टीका लगवाकर खुद को महामारी से सुरक्षित कर लिया है। मैं कोरोना से बचाव के मानकों का भी कड़ाई से पालन करूंगी।
विज्ञापन
-आरुषि, सेक्टर-15बी
मन में उठे थे कई सवाल, परेशानी नहीं हुई
टीका लगवाने से पहले मन में कई सवाल थे कि कहीं कोई परेशानी हो गई तो क्या होगा। लेकिन टीका लगने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। मैं बेहद खुश हूं।
-आयुषी, नालागढ़
पहली डोज लगवाकर बेहद खुश हूं
मैंने 3 जनवरी को ही टीके की पहली डोज लगवा ली है। मैं बेहद खुश हूं कि संक्रमण से बचाव के लिए अब मैं सुरक्षा घेरे के अंदर हूं, लेकिन मैं किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं करूंगी।
-अर्पिता कुमारी, हल्लोमाजरा