{"_id":"572767d84f1c1b93605ccf60","slug":"great-apollo-circus-opened-in-manimajra-2-shows-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में ग्रेट अपोलो सर्कस का आगाज, 2 शो रोजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा में ग्रेट अपोलो सर्कस का आगाज, 2 शो रोजाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 May 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा में ग्रेट अपोलो सर्कस शो
- फोटो : amar ujala
हाउसिंग बोर्ड चौराहे के सामने सोमवार को ग्रेट अपोलो सर्कस का आगाज हो गया है। सर्कस का उद्घाटन रविवार देर शाम साढ़े सात बजे नगर निगम के कमिश्नर बी. पुरूषार्थ द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ सर्कस के जरनल मैनेजर शिव बहादुर सिंह व अन्य सर्कस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जनरल मैनेजर शिव बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार से सर्कस में रोजाना दो शो दिखाये जायेंगे। जिसका समय दोपहर 4 बजे व दूसरा शो सायं 7.30 बजे होगा। जबकि हर रविवार को तीन शो दिखाए जायेंगे। जिसका समय दोपहर1 बजे, सायं 4 बजे व तीसरा शो सायं 7.30 बजे ही होगा।
विज्ञापन
सर्कस में शो के दौरान कलाकारों ने विभिन्न आइटम में अफ्रीकन कलाकार अक्त्रस्बैट, बंबू बैलेंस, लोहे के बने गोले में दो जांबाज कलाकार मोटर साइकिल घुमाना, फायर डांस, शूटर कलाकार द्वारा हिलती हुई वस्तु पर अचूक निशाना लगाना, गर्ल्स का नये अंदाज में हवाई झूले पर जिम्नेस्टिक करना आदि, लड़की द्वारा साइकिल पर हैरतअंगेज करतब, आस्ट्रेलियन पैरेट्स के करतब जैसे मनोरंजक कार्यक्रम है । इतना ही नही दो फुट का जोकर की मिमिक्करी दर्शकों और खासकर बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगा।
विज्ञापन