फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Granthi Singh arrested who misdeed two minor sisters in Punjab

Punjab: दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म करने वाला ग्रंथी सिंह गिरफ्तार, अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर किए वायरल

Sun, 21 Jan 2024 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Jan 2024 10:59 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ित परिवार का मुंह बोला रिश्तेदार हैं। फिलहाल छोटी लड़की के साथ हुए दुराचार का केस दर्ज किया है। बड़ी लड़की ने भी दुष्कर्म होने के आरोप लगाए हैं, जिसके तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
Granthi Singh arrested who misdeed two minor sisters in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर के एक गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह ने दो नाबालिग बहनों से अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोनों मासूम बच्चियों की फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर दी। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपी ग्रंथी सिंह के खिलाफ पॉक्सो-आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसका पति खेतीबाड़ी करता है। उसकी 16 व 14 साल की दो बेटियां हैं। ग्रंथी सिंह, परगट सिंह (28 वर्षीय) निवासी गांव बाऊपुर कदीम का उनके घर पर आना-जाना था। जिस वजह से उसके परिवार के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। घर आकर परगट सिंह कहता था कि बाढ़ आने के कारण लड़कियों को सरकार की ओर से सपरिवार सुविधाएं दी जा रही हैं। इस तरह मुआवजा मिलने का बहाना बनाकर उसकी लड़कियों को बुला लेता था और सुल्तानपुर लोधी शहर में किसी कमरे में ले जाकर वहां किन्ही फार्मों पर साइन करवाता था।

विज्ञापन

यह सारी बातें उसकी लड़कियों ने उसे तब बताई जब वह डरी-सहमी रहने लगी थी। महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय छोटी बेटी ने बताया कि अक्टूबर महीने में परगट सिंह ने उसे कमरे में ले जाकर दिन के समय कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर उसे पिला दी और उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर दुष्कर्म किया। फिर उसने उसे धमकाया कि यदि उसने अपने परिवार को बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। परगट सिंह ने नवंबर माह में फिर उसकी छोटी बेटी को शहर के किसी कमरे में ले जाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया और फिर पहले वाली धमकी दोहराई। पीड़िता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी ने डरते हुए बताया कि परगट सिंह जनवरी माह में उसे भी किसी सुल्तानपुर लोधी शहर के गुरुद्वारा साहिब के समीप किसी कमरे में लेकर गया था, जहां उसने बाढ़ प्रभावित बच्चियों को मुआवजा मिलने वाले फार्मों पर साइन करवाए थे।

जहां पर उसने उससे छेड़खानी की और जबरन दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह से वहां से भाग आई। उसने बताया कि फिर उसने उनकी अश्लील तस्वीरें वाट्सअप पर लोगों में वायरल कर दी। इस पर थाना सुल्तानपुर लोधी ने पाकसो, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर ग्रंथी परगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़ित परिवार का मुंह बोला रिश्तेदार हैं। फिलहाल छोटी लड़की के साथ हुए दुराचार का केस दर्ज किया है। बड़ी लड़की ने भी दुष्कर्म होने के आरोप लगाए हैं, जिसके तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस समय इसने दोनों बच्चियों से दुष्कर्म किया, उस समय वह गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी था, लेकिन अब उसे निकाल दिया गया है। आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है, जिससे पता चल सके कि इसने और कितनी बच्चियों के साथ गलत काम किए हैं। पाक्सो एक्ट के मामले में कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed