{"_id":"637c9ea49e832a1fa46da2f3","slug":"grandparents-entry-banned-in-khanna-private-school-annual-function-education-minister-issues-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: निजी स्कूल के वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री की बैन, शिक्षामंत्री ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: निजी स्कूल के वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री की बैन, शिक्षामंत्री ने जारी किया नोटिस
Tue, 22 Nov 2022 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:35 PM IST
सार
20 नवंबर को खन्ना के निजी स्कूल ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह करवाया गया था। इसमें केवल बच्चों के माता-पिता को ही बुलाया गया था। वहीं दादा-दादी की एंट्री की मनाही की गई थी।
विज्ञापन
हरजोत सिंह बैंस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के खन्ना के मोहनपुर में स्थित एक निजी स्कूल ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल ने अपने वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन कर दी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर स्कूल को नोटिस जारी किया गया है।
बैंस ने बताया कि 20 नवंबर को खन्ना के निजी स्कूल ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह करवाया गया था। इसमें केवल बच्चों के माता-पिता को ही बुलाया गया था। वार्षिक समारोह के कार्ड के साथ विद्याथियों के माता-पिता के लिए स्लिप संलग्न थी। वहीं इसमें दादा-दादी की एंट्री की मनाही की गई थी। बैंस ने कहा कि यह बुजुर्गों के प्रति अनादर की भावना दिखाता है।
बैंस ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस संबंध में बनती कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत कोई अन्य निजी स्कूल न कर सके। विभाग द्वारा स्कूल को दो दिन में जिला शिक्षा अधिकारी लुधियाना कार्यालय को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए हैं।