फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grandmother-grandson going to buy vegetables from auto dies in road accident

ऑटो से सब्जी खरीदने जा रहे दादी-पोते की सड़क हादसे में मौत

Wed, 07 Jul 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Grandmother-grandson going to buy vegetables from auto dies in road accident
चंडीगढ़। धनास लेक के पास मंगलवार सुबह एक टिप्पर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार दादी पोते की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टिप्पर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सेक्टर 16 के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, धनास निवासी भगवती (70) सब्जी बेचने का काम करती है। भगवती ऑटो से सुबह अपने पोते चंचल (14) के साथ सेक्टर 26 मंडी में सब्जी खरीदने जा रही थी। धनास लेक के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो को टक्कर मार दी। सुबह टहलने निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दादी-पोता सहित चार अन्य लोगों को सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दादी और पोते को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 11 थाना पुलिस टिप्पर चालक की खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed