{"_id":"63a5670e32cfe328c278b864","slug":"grand-procession-taken-out-by-tricity-churches-association-on-occasion-of-christmas-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: क्रिसमस पर निकली भव्य शोभायात्रा, सेक्टर 18 से शुरू होकर सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: क्रिसमस पर निकली भव्य शोभायात्रा, सेक्टर 18 से शुरू होकर सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में संपन्न
Fri, 23 Dec 2022 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 Dec 2022 02:00 PM IST
सार
Grand procession taken out by Tricity Churches Association On occasion of Christmas in Chandigarh
विज्ञापन
चंडीगढ़ में क्रिसमस पर निकाली गई शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस के अवसर पर चंडीगढ़ सेक्टर 18 के सीएनआई चर्च से ट्राईसिटी चर्चेज एसोसिएशन की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न भागों से होकर सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में संपन्न हुई। शोभायात्रा की अगुवाई शिमला चंडीगढ़ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप एग्नेशियस मसकरेनास ने की। इस अवसर पर बिशप ने क्रिसमस पर लोगों को बधाई दी और कोविड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतने की अपील की।
विज्ञापन
ट्राइसिटी चर्चेज एसोसिएशन के अध्यक्ष लारेंस मालिक ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान वाहनों का काफिला था। इस दौरान कई बच्चे सैंटा क्लॉस के ड्रेस में नजर आए। आतिशबाजी भी हुई। ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर आकर्षक झांकियों के साथ युवा बच्चे चल रहे थे। सेक्टर 18 के सीएनआई चर्च से शुरू होकर यह शोभायात्रा सेक्टर 19, 27, 28, 29, 30, 20, 2, 22, 23, सेक्टर 24 सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन