फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   graduate applying for post of sweeper

सफाई कर्मचारी बनने के लिए ग्रेजुएट भी उतरे मैदान में, 532 पदों के लिए 40 हजार आवेदन

Thu, 13 Apr 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
graduate applying for post of sweeper
सफाई कर्मचारियों के लिए 40 हजार आवेदन - फोटो : File Photo
नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के 532 पदों के लिए  40 हजार लोगों ने आवेदन किए हैं। हैरत की बात यह है कि आठवीं पास शैक्षणिक योग्यता वाले इस पद के लिए आवेदक ग्रेजुएट भी हैं। चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी से भी लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


 1987 के बाद सिटी ब्यूटीफुल में सफाई कर्मचारियों की भर्ती हो रही है जबकि उस समय नगर निगम का गठन भी नहीं हुआ था। नगर निगम पहली बार सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहा है। नौकरी के लिए आवेदन करने की 11 अप्रैल अंतिम तारीख थी। अब छंटनी का काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


साल 2012 में भी नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था लेकिन उस समय किसी वजह से भर्ती नहीं हो पाई थी। ऐसे आवेदकों के लिए कहा गया था कि वह शुल्क न भरे सिर्फ आवेदन दाखिल करें। प्रशासन ने हाल ही में नौकरी पाने की आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 37 की थी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद यह पहली भर्ती है। जबकि ओबीसी कैटगरी में 40 साल वाले भी आवेदन कर सकते हैं। सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन करने का शुल्क एससी के लिए 125 रुपये रखा गया था। जबकि अन्य कैटेगरी के लिए 250 रुपये की फीस रखी गई थी।
 

झाडू़ बनाने और सफाई करने की ली जाएगी परीक्षा

graduate applying for post of sweeper
532 पदों के लिए 40 हजार आवेदन
532 सफाई कर्मचारियों के लिए 207 पद जनरल कैटेगरी के लिए रिजर्व है। जबकि 96 एससी कैटेगरी और 144 ओबीसी कैटेगरी के लिए रिजर्व है। जबकि 69 पद एक्स सर्विसमैन के लिए रिजर्व है। इसके साथ ही 16 पद दिव्यांग के लिए आरक्षित है।

नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से झाडू़ बनाने और उसके बाद झाडू़ से सफाई करने की परीक्षा ली जाएगी। झाडू़ बनाने के लिए 35 मिनट का समय रखा गया है जबकि सफाई के लिए 10 मिनट का समय दिया गया है। इसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर मनोज खत्री का कहना है कि भरती की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed