फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grade 4 employees of the education department raised the demand for permanent employment with equal pay

Chandigarh News: शिक्षा विभाग के दर्जा 4 कर्मचारियों ने समान वेतन के साथ स्थाई रोजगार की उठाई मांग

Thu, 17 Jul 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Grade 4 employees of the education department raised the demand for permanent employment with equal pay
चंडीगढ़। क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रधान अन्नु कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी 16 वर्षों से लंबित मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सेक्टर-20 के जामा मस्जिद के पास ग्राउंड में हुआ। यहां कर्मचारियों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अन्नु कुमार ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को अपने परिवार के पालन में बड़ी मुश्किल आ रही है। 12 महीने कार्यों में लगे ग्रुप-डी के डीसी रेट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को न केवल स्थायी रोजगार से वंचित किया गया है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से कठिन जीवन जीने को मजबूर कर दिया गया है। इन मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों से बातचीत हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत के प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि पीजीआई ने अपने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर आधारित बेसिक के साथ डीए वेतन देना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग केंद्रीय नियमों की अनदेखी करके डीसी रेट कर्मचारियों को समान वेतन नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन पाल सिंह और महासचिव जोनी कुमार ने शिक्षा विभाग से मांग उठाई कि उन्हें समान वेतन दिया जाए, ताकि उन्हें न्यूनतम जीवन स्तर की आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने मिड डे मील कर्मचारियों के लिए 4 घंटे की ड्यूटी तय कर उन्हें डीसी रेट के अनुसार आधी सैलरी देने के साथ अन्य मांगें भी उठाईं। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed