फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor Seeks Answers on appointments

राज्यपाल ने नियुक्तियों पर मांगा जवाब

Sat, 02 Aug 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Governor Seeks Answers on appointments

हरियाणा के नए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने प्रदेश के आयोगों की नियुक्तियों पर हरियाणा सरकार से 15 दिन में टिप्पणी देने को कहा है।

विज्ञापन


हालांकि नियुक्तियों के विवाद के बीच शुक्रवार को इसी दौरान राज्य के पूर्व मुख्य सचिव ने हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री की उपस्थित में सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त के तौर पर शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन


चौधरी के अलावा आयोग के आयुक्त पद पर ले. जनरल वीरेंद्र सिंह टांक ने भी शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों लोगों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग के गठन में कोई जल्दबाजी नहीं की गई और सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति संविधान सम्मत है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुझे अधिकृत किया है, जिसके बाद शपथ दिलाई गई है। आयोग के नवनियुक्त मुख्य आयुक्त एससी चौधरी इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव रहे हैं, जबकि विरेंद्र सिंह टांक सेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं।

नोटिफिकेशन को लेकर हुई चूक
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में मुख्य सचिव स्वयं ही सर्च कमेटी के अध्यक्ष हैं, लिहाजा वे खुद ही अपना नाम इस पद के लिए नहीं प्रस्तावित कर सकते, लेकिन एक दिन के लिए पूर्व आईएएस सरवन सिंह को कमेटी अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने एससी चौधरी का नाम इस पद के लिए प्रस्तावित कर दिया, लेकिन चूक यह हुई कि नोटिफिकेशन नहीं की गई।



भाजपा ने उठाई थी उंगली
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने यह कदम भाजपा के ज्ञापन पर उठाया है। ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने जिक्र किया था कि दो सूचना आयुक्त और तीन सेवा आयुक्तों को असंवैधानिक, सेवा एवं सूचना कानून के प्रावधानों के विपरीत व पूरी तरह गैर कानूनी तरीके से शपथ दिलाई गई है।

भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने सरकार से टिप्पणी भाजपा नेताओं द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद मांगी है। भाजपा नेताओं ने पहले ही इन नियुक्तियों पर सवाल खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed