फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor, CM Manohar lal and Deputy CM congratulated the people for Haryana Diwas

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने दी हरियाणा दिवस की बधाई, पढ़ें- किसने क्या कहा

Sun, 01 Nov 2020 11:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Governor, CM Manohar lal and Deputy CM congratulated the people for Haryana Diwas
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि हरियाणा कई क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है। यह प्रदेशवासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से संभव हो पाया है। हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए और बुलंदियों को छुएगा।

विज्ञापन


आर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अपने गठन के 54 वर्ष की अवधि में हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। लोगों की कड़ी मेहनत एवं लगन से राज्य ने कृषि के साथ-साथ उद्योग व खेल जगत में भी विश्व में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में हरियाणा प्रगति की नई बुलंदियों को हासिल करेगा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने संदेश में कहा कि आज का हरियाणा किसान व मजदूर की मेहनत, उद्योगपति के उद्यम और व्यापारी की लगन का परिणाम है। आज खेत-खलिहान से लेकर खेल के मैदान तक तथा शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक हर क्षेत्र में प्रदेश का डंका बज रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा प्रगति के पथ पर इसी तरह गतिमान रहेगा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed