{"_id":"636d1490c2425125be262617","slug":"governor-and-chief-minister-of-punjab-met-at-raj-bhavan-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राजभवन में मिले राज्यपाल और मुख्यमंत्री, साथ में कीर्तन श्रवण किया, लंगर भी छका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राजभवन में मिले राज्यपाल और मुख्यमंत्री, साथ में कीर्तन श्रवण किया, लंगर भी छका
Thu, 10 Nov 2022 08:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:45 PM IST
सार
राज्यपाल पुरोहित ने गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने पर जोर दिया। गुरु साहिब के जीवन के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के जन्म और जीवन के शुरुआती साल यह दिखाते हैं कि उनको ईश्वरीय बख्शीश थी।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंजाब राजभवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा से सराबोर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक साथ बैठकर कीर्तन श्रवण किया और फिर पंगत में बैठकर लंगर खाया। राजभवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी ने धर्म प्रचार से मानवता की मुक्ति का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन
गुरु साहिब की ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ की शाश्वत शिक्षाएं आज के भौतिकवादी समाज में भी प्रासंगिक हैं। श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को नए विचारों और उद्देश्यों से प्रेरित किया और पाखंड, झूठ, दिखावे और जात-पात की दलदल से ऊपर उठने का संदेश दिया। लोगों को गुरु साहिब द्वारा दिखाई गई सेवा और विनम्रता की भावना को ग्रहण करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने जात-पात रहित समाज की कल्पना की, जिससे दुखों में उलझी मानवता को तकलीफों से मुक्त करवाया जा सके।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व संबंधी समारोह आयोजित करवाने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल धार्मिक और सामाजिक समारोहों को मनाने के लिए हमेशा अग्रणी रहे हैं। इस अवसर पर गरिमापूर्ण बधाई देते हुए राज्यपाल पुरोहित ने गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने पर जोर दिया। गुरु साहिब के जीवन के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के जन्म और जीवन के शुरुआती साल यह दिखाते हैं कि उनको ईश्वरीय बख्शीश थी।
विज्ञापन