फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government's allegation- Anganwadi Employees Union President

Chandigarh News: सरकार का आरोप- आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष कर रहीं झूठा प्रचार

Sat, 13 Jul 2024 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Government's allegation- Anganwadi Employees Union President
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष हरगोबिंद कौर झूठी खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की थी। बैठक में यूनियन ने एक मांग पत्र देते हुए ऑल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष हरगोबिंद कौर की बर्खास्त सेवाओं के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। उनकी मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन हरगोबिंद कौर ने इस संबंध में गलत बयान दिया और बताया कि उनकी सेवाओं को बर्खास्त करने के मामले में विभाग की ओर से स्टे लगाया जा रहा है, जबकि बैठक में सिर्फ उनके अनुरोध को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि 11 जुलाई को ऑल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की ओर से निदेशालय के कार्यालय के सामने धरना दिया गया था और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए धरना उठाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की थी। बता दें कि इससे पहले यूनियन की अध्यक्ष हरगोबिंद कौर की सेवाएं पंजाब सरकार की तरफ से समाप्त कर दी गई थीं। इसके बाद से ही आंगनबाड़ी यूनियन की तरफ से रोष प्रदर्शन किया जा रहा था और वह हरगोबिंद की सेवाएं बहाल करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed