फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will training to conductor of Haryana roadways

हरियाणा रोडवेज के कंडक्टरों को अब सरकार सिखाएगी- कैसे करना है लोगों से व्यवहार

Fri, 22 Dec 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Government will training to conductor of Haryana roadways
- फोटो : File Photo
हरियाणा रोडवेज की बसों में सवारियों के साथ बदतमीजी के लिए मशहूर कंडक्टरों का व्यवहार बदलने की कवायद सरकार ने शुरू कर दी है। सवारियों के साथ कंडक्टर सभ्य तरीके से पेश आएं, इसके लिए दो जिलों में पायलट आधार पर कंडक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन सहयोगियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि कंडक्टरों का व्यवहार ठीक होना चाहिए, साथ ही सरकारी तंत्र में कार्यरत अन्य लोग भी व्यवहार कुशल होने चाहिए।
विज्ञापन


सरकार के पास रोडवेज कंडक्टरों के दुर्व्यवहार की अनेक शिकायतें यात्रियों की ओर से आती हैं। उन पर परिवहन विभाग कड़ी कार्रवाई भी करता है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों का एक प्रमाणित डाटा तैयार किया जाएगा। सुशासन सहयोगियों के बेहतर कार्य को देखते हुए 6 विभागों में भी उन्हें लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Government will training to conductor of Haryana roadways
Haryana Roadways - फोटो : File Photo
इनमें पुलिस, कृषि, इज आफ डूईंग बिजनेस, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, वित और अक्षय उर्जा विभाग शामिल हैं। प्रत्येक जिले में ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इस एकीकृत परिसर में वाहनों की जांच सहित अन्य सेवाएं भी होंगी।

आगामी 25 दिसंबर को स्वच्छ मैप 35 और शहरों में भी शुरू किया जाएगा। लर्निंग एनहांसमेंट कार्यक्रम के तहत अप्रैल 2018 के शुरू में ही विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर दी जाएंगी। 73 ई-दिशा केंद्रों में सिंगल विंडो सिस्टम को स्केल-अप किया जाएगा।

सुशासन सहयोगियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि अब तक 4737 टूटी-फूटी सड़कों की शिकायतें हरपथ एप पर आई हैं, जिनका निपटान किया जा रहा हैं। अब एनएचएआई के साथ की सर्विस रोड व एचएसआईआईडीसी की सड़कों को भी हरपथ एप पर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed