फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government will present roadmap for election year

Chandigarh News: बजट सत्र में सरकार पेश करेगी चुनावी साल का रोडमैप, घेरने की तैयारी में विपक्ष

Mon, 19 Feb 2024 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
government will present roadmap for election year
प्रश्नकाल में उठेगा भर्तियों, भ्रष्टाचार से लेकर कानून व्यवस्था का मुद्दा
विज्ञापन

शून्यकाल में किसानों का दिल्ली कूच के मुद्दे पर हंगामे के आसार


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 20 फरवरी से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्य सरकार चुनावी साल के लिए अपना रोडमैप पेश करेगी। हालांकि, विपक्ष ने भी चुनावों को देखते हुए बजट सत्र के लिए पूरी कमर कसी हुई है। विपक्षी दल कांग्रेस और इनेलो कई मुद्दों पर सदन के अंदर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। बजट सत्र के पहले चरण में दो प्रश्नकाल के दौरान हंगामा होने के आसार हैं। 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान सदन में भर्तियों, भ्रष्टाचार से लेकर कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा वहीं, शून्यकाल में किसानों का दिल्ली कूच के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। यही नहीं कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने बिहार की तर्ज पर सामाजिक-आर्थिक सर्वे कराने को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। बजट सत्र के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में विधायक दल की बैठक कर चुकी है, जबकि सोमवार को फिर से इस पर मंथन किया जाएगा। इसी प्रकार, इनेलो विधायक हर बार की तरह इस बार भी कई ज्वलंत मुद्दों कोे लेकर सरकार की घेराबंदी करेंगे। विपक्ष दलों की तैयारियों की काट के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी विधायकों और अधिकारियों से बैठकें कर चुके हैं।

सत्ता पक्ष के विधायक भी साध रहे निशाना
यही नहीं सत्तापक्ष के विधायकों ने तीखे सवालों के जरिये सरकार को घेरा है। सत्ता में सहयोगी जजपा से विधायक रामकरण काला ने परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों में सुधार को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। जजपा से मुखर चल रहे विधायक रामकुमार गौतम ने छोटे किसानों और मजदूरों के उत्थान और कल्याण के लिए योजनाओं का ब्योरा मांगा है। इंद्री से भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप ने राज्य में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कितने सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं, इसका सरकार से जिलावार ब्योरा मांगा है। भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने सरकार से जवाब मांगा है कि कितने गांवों में पशु चिकित्सालयों में वीएलडीए की प्रतिनियुक्ति की गई है। पशु अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता में कमी के कारण क्या हैं
विज्ञापन





बाक्स

राव दान सिंह ने निगम की भर्तियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत की जा रही भर्तियों पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि भर्तियों में आरक्षण के लिए क्या मापदंड हैं। अनुबंध की नौकरियों में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए तथा पिछड़ा वर्ग-बी और सेवानिवृत्त अभ्यर्थियों को कितने प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। क्या अनुबंधित कर्मचारियों के लिए कोई स्थानांतरण नीति बनाई गई है। कांग्रेस विधायक जयवीर वाल्मीकि ने पूछा कि किसानों की जमीन पर हाई टेंशन लाइन लगाने पर क्या सरकार मुआवजा देगी। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन लेने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत दिव्यांगता की शर्त पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने भ्रष्टाचारी पकड़े और कितने को नौकरी से निकाला
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने एक जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2024 तक विजिलेंस द्वारा रिश्वत के मामलों में कितने अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ा गया। कितनों को निलंबित या नौकरी से निकाला गया। कितनों को नौकरी पर वापस ले लिया गया। कितने अधिकारियों और कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया और क्यों। वरूण चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों को लेकर निशाना साधा है, जबकि निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने तृतीय श्रेणी के 32 हजार और चुतर्थ श्रेणी के 13 हजार 500 विज्ञापित पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कब तक पूरी होने का सवाल लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed