फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government suffering from shortage of officers in Haryana

हरियाणा में अफसरों की कमी से जूझ रही सरकार, एक अधिकारी पर तीन-तीन विभागों का जिम्मा

Sat, 15 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Government suffering from shortage of officers in Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
हरियाणा सरकार अफसरों की कमी से जूझ रही है। एक-एक अधिकारी पर काम का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। एक अधिकारी दो महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा देख रहे हैं। उन्हें एक-एक तीसरा विभाग और थमा दिया गया है। इसकी बानगी इसी सप्ताह हुए तबादलों में दिख चुकी है। अब सरकार एक और सूची निकालने की तैयारी में है।
विज्ञापन


अधिकारियाें की कमी का यह आलम है कि इस साल सात-आठ आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए अजीत मोहन शरण 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि केंद्र में कार्यरत 1980 बैच के अशोक लवासा 31 अक्तूबर को और 1982 बैच के केके जालान 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 1983 बैच के राजन गुप्ता 30 सितंबर, 1984 बैच के  एसएस ढिल्लो 31 दिसंबर, 1994 बैच की सुप्रभा दहिया 31 अक्तूबर, 1993 बैच के एसके गोयल 31 मई और 1995 बैच के चंद्र प्रकाश 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1989 बैच के अरुण कुमार, 1991 बैच की जी अनुपमा, 1993 बैच की दीप्ति उमाशंकर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि 2001 बैच के पंकज यादव उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर हैं। पंकज यादव की हरियाणा वापसी की उम्मीद है, जबकि राज्य के कुछ अन्य अधिकारियों ने प्रतिनिुयक्ति के लिए आवेदन कर रखा है।


सरकार की सूझबूझ से ही विभागों का बंटवारा
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु इस बात से सहमत हैं कि राज्य में अधिकारियों की कमी है, लेकिन उनका कहना है कि इससे काम प्रभावित नहीं होने दे रहे हैं। सरकार अपनी सूझबूझ से ही विभागों का बंटवारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed