{"_id":"68e3c813dbdeff7013064c0d","slug":"government-should-issue-a-white-paper-on-loans-taken-in-three-years-congress-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-837879-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में लिए कर्ज का श्वेत पत्र जारी करे सरकार: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में लिए कर्ज का श्वेत पत्र जारी करे सरकार: कांग्रेस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक परगट सिंह ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने तय सीमा से ज्यादा कर्ज लेकर पंजाब को वित्तीय इमरजेंसी की ओर धकेल दिया है। सरकार के पास रिकवरी को लेकर कोई रोडमैप नहीं है। पहले ही सरकार तय सीमा से अधिक कर्ज उठा चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार से जनता के समक्ष तीन साल में लिए कर्ज पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लगातार इतना कर्ज ले लिया है कि अब पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया कर्ज लेना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि आप सरकार के पास सरकारी मुलाजिमों को समय पर वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं है। सरकारी संपत्तियों को नीलाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मंसूबों को कांग्रेस पूरी नहीं होने देगी।