पंजाब सरकार की शानदार पहल: मुफ्त में मिलेगी NEET व JEE की कोचिंग, सरकारी स्कूलों के छात्रों के पूरे होंगे सपने
सुपर 5000 प्रोग्राम में पूरे राज्य में स्थित 2000 से अधिक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए स्पेशल कमेटियां गठित की जाएंगी जो कि मेरिट के आधार अति प्रतिभावान बच्चों का चयन करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट व जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा और दिल्ली जैसे शहरों में नहीं जा पाने वाले सरकारी स्कूलों के होशियार विद्यार्थियों के सपनों को अब सरकार उड़ान देगी। सरकार ने इन विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग देने से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुपर 5000 प्रोग्राम बनाया है। यह अपनी तरह का पहला सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रोग्राम है।
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैस ने बताया कि पढ़ाई में होशियार व सीखने में इच्छुक विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान के लिए सुपर 5000 प्रोग्राम वरदान साबित होगा। जल्द ही इस प्रोग्राम का स्कूलों में आगाज किया जाएगा। सुपर 5000 प्रोग्राम में पूरे राज्य में स्थित 2000 से अधिक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए स्पेशल कमेटियां गठित की जाएंगी जो कि मेरिट के आधार अति प्रतिभावान बच्चों का चयन करेंगी। इसके बाद इस प्रोग्राम का आगाज किया जाएगा।
इसमें इन विद्यार्थियों को जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इसके बच्चों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने के लिए मोटिवेशनल लेक्चर से लेकर अन्य इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कोचिंग व कक्षाओं का इंतजाम किया जाएगा।
कॅरिअर गुरु गिरीश आनंद बताते हैं विद्यार्थियों के लिए यह मॉडल काफी फायदेमंद साबित होगा। राज्य के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है, अगर समय रहते ही उसे दिशा मिल जाती है तो उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे
इसी तरह सरकार यूपीएससी की कोचिंग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार पूरे राज्य में आठ केंद्र खोलने जा रही है। जहां पर पंजाब के किसी भी वर्ग का छात्र कोचिंग ले पाएगा। केंद्रों का स्थापित करने का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है। जैसे ही यह स्थापित हो जाएंगे, उसके बाद विद्यार्थियों को ट्रेनिंग की आसानी रहेगी।