{"_id":"6373c7b1f3d65268c45b2b70","slug":"government-schools-in-punjab-to-be-named-after-martyrs-and-freedom-fighters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: पंजाब में अब शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा मंत्री का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसला: पंजाब में अब शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा मंत्री का एलान
Tue, 15 Nov 2022 10:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:44 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इसकी वह खुद निगरानी करेंगे और 15 दिन बाद इसका मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार की पहलकदमी के साथ शहीद और स्वतंत्रता सेनानी के जीवन से हमारे बच्चे सीख ले सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सरकारी स्कूलों के नाम अब शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में 80 प्रतिशत से ज्यादा पंजाबियों ने बलिदान दिया है। इसके अलावा देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने और सरहदों की चौकीदारी करने में भी बड़ी संख्या में पंजाबियों ने अपनी जान न्योछावर की है। सरकार के इस फैसले से आने वाली पीढ़ियों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बारे पता लग सकेगा। स्कूलों के नाम शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने से पहले गांव की पंचायत और स्कूल प्रबंधन समिति प्रस्ताव पास करेगी।
विज्ञापन
साथ ही शहीद की जीवनी से संबंधित टिप्पणी और सरकार की तरफ से उनकी शहादत पर दिए गए तगमे के बारे में सूचना स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा अगले एक महीने में राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी। बैंस ने कहा कि इसकी वह खुद निगरानी करेंगे और 15 दिन बाद इसका मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार की पहलकदमी के साथ शहीद और स्वतंत्रता सेनानी के जीवन से हमारे बच्चे सीख ले सकेंगे।
विज्ञापन