{"_id":"637a908840196879ae6bae90","slug":"government-schools-become-smart-attendance-of-children-is-being-seen-with-face-recognition-camera-chandigarh-news-pkl468897640","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: स्मार्ट हुए सरकारी स्कूल, फेस रिकॉग्निशेन कैमरे के साथ लग रही बच्चों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: स्मार्ट हुए सरकारी स्कूल, फेस रिकॉग्निशेन कैमरे के साथ लग रही बच्चों की हाजिरी
Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
सार
शहर के चार स्कूलों सेक्टर-22ए का सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, सेक्टर-35 सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल और गवर्नमेंट हाई स्कूल व सेक्टर-43 का हाईस्कूल स्मार्ट बनाया गया है। इन स्कूलों की 90 कक्षाओं में पढ़ने वाले लगभग 2700 छात्र और 2090 छात्राओं को स्मार्ट शिक्षा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल होंगे स्मार्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों को चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट बनाया गया है। अब शहर के सरकारी स्कूलों में फेस रिकॉग्निशेन के साथ बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए मशीनों को कक्षाओं के बाहर लगाया गया है। कक्षा में प्रवेश से पहले ही छात्र अपनी हाजिरी लगा सकेंगे, जिससे शिक्षकों के समय की बचत होगी और हर छात्र पर स्मार्ट तरीके से निगरानी रहेगी।
शहर के चार स्कूलों सेक्टर-22ए का सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, सेक्टर-35 सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल और गवर्नमेंट हाई स्कूल व सेक्टर-43 का हाईस्कूल स्मार्ट बनाया गया है। इन स्कूलों की 90 कक्षाओं में पढ़ने वाले लगभग 2700 छात्र और 2090 छात्राओं को स्मार्ट शिक्षा का लाभ मिलेगा। स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम कंटेट सहित, कंप्यूटर लैब, इंटेलिजेंट लाइटिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल नोटिस बोर्ड, फायर अलर्ट सिस्टम, पढ़ने के लिए टेबलेट, सर्विलांस सिस्टम, विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट प्रयोगशालाओं, डिजिटल मैप के लिए टच स्क्रीन बोर्ड, कक्षाओं के अंदर स्मार्ट सीसीटीवी कैमरा, स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम इत्यादि सुविधाएं विद्यार्थियों को मुहैया करवाई गई हैं।
विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक के साथ पढ़ाना उद्देश्य
स्मार्ट सिटी स्कूल प्रोजेक्ट के सदस्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नवीनतम तकनीक के साथ छात्रों को शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रोजेक्ट का उद्देश्य है जिससे छात्रों को समान रूप से बेहतर गुणवत्तापूर्वक शिक्षा मुहैया हो सके। हर स्कूल में लगभग 15 के करीब कक्षाओं को स्मार्ट बनाया गया है। स्मार्ट टैक्नीकल सामानों की पांच साल तक मैनेंटेस भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ही करवाई जाएगी।