फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   government school will be smart in haryana

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बन सकेंगे स्मार्ट क्लासरूम

Fri, 15 Apr 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Apr 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
government school will be smart in haryana
हाईटेक प्रणाली - फोटो : demo pics

निजी स्कूलों में ब्लैक बोर्ड का स्थान ले चुकी शिक्षा की हाईटेक प्रणाली से जल्दी ही हरियाणा के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी लाभ उठा सकेंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के डेढ़ सौ अध्यापकों के समूह ने दो ऐसे हल्के वजन वाले डिवाइस तैयार किए हैं, जिनकी मदद से दीवार पर 40 इंच बड़ी इमेज दिखाई जा सकती है।

विज्ञापन


इसके अलावा तीन अलग-अलग आकार के वीडियो भी दीवार पर चलाए जा सकते हैं। खास बात यह भी है कि अध्यापकों के इस दल ने यह डिवाइस बिना किसी सरकारी मदद के खुद ही पैसा व कच्चा माल जुटाकर अंबाला की एक निजी लैब में तैयार किए हैं।
विज्ञापन


हालांकि शिक्षा विभाग ने चार साल पहले प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की अवधारणा को मूर्त रूप देने का प्रयास किया था, लेकिन ज्यादातर सरकारी स्कूलों में बिजली आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था न होने और शिक्षा विभाग की ओर से इस अभियान के प्रति सुस्त रवैया अपनाने के कारण इसे सफलता नहीं मिल सकी। अब एक बार फिर इस दिशा में प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा-दीक्षा टीम की ओर से तैयार इन दो डिवाइस को पिछले मार्च महीने में पेरिस में यूनेस्को मोबाइल लर्निंग वीक के अंतर्गत प्रदर्शित किया गया, जहां इनकी सराहना हुई।  शिक्षा-दीक्षा टीम अब इन डिवाइस को प्रदेश के 300-400 स्कूलों में लांच करने की तैयारी कर रही है।

पेरिस में इन डिवाइस को यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसआईडीए) की ओर से अफ्रीकी देशों में स्मार्ट क्लासरूम को लांच करने की मंशा से मंजूरी दिए जाने के बाद भारत का ध्यान भी अपने अध्यापकों के इस आविष्कार की ओर गया है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्मार्ट क्लास रूप के प्रोजेक्ट में फिर से रुचि दिखाई है। 

ऐसे काम करेंगे दोनों डिवाइस:
शिक्षा-दीक्षा टीम से उत्साहित प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों डिवाइस को चालू करने के लिए एक स्मार्टफोन की जरूरत होगी, जिसमें पहले से एवी फाइलों को स्टोर रखा जाएगा। यह डिवाइस बिजली की आपूर्ति के बिना ही कक्षा को स्मार्ट बना देंगे। इससे जुड़े सभी टेस्ट पूरे कर लिए गए हैं। दोनों डिवाइस की लागत कुल 1000 रुपये है। पहला डिवाइस एक फुट लंबा है, जो दीवार पर 40 इंच बड़ी इमेज भी दिखा सकता है।


दूसरे डिवाइस में फोकल लेंस और मिरर लगे हैं। इसके अंदर फिट किए गए स्मार्टफोन के जरिए वीडियो फाइलों को दीवार पर दिखाया जा सकता है। स्मार्ट क्लास रूम अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की ओर से एवी एड के रूप में उपयोग करने के उद्देश्य से डीटीएच कनेक्शन युक्त 40 इंची एलसीडी लगाए गए थे। दरअसल इन डिवाइस का सबसे बड़ा फायदा यही है कि सरकारी स्कूलों में इन्हें चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed