{"_id":"69dfeccef295edbfa50201d1","slug":"government-school-students-outperformed-students-with-a-result-of-8825-chandigarh-news-c-16-1-pkl1086-996612-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सरकारी स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, 88.25% रहा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सरकारी स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, 88.25% रहा रिजल्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों ने इस बार सीबीएसई 10वीं के नतीजों में बड़ा सुधार दिखाते हुए नई मिसाल पेश की है। इस साल पास प्रतिशत बढ़कर 88.25% पहुंच गया, जो पिछले साल के 81.18% से काफी ज्यादा है। यानी एक साल में ही करीब 7% का बड़ा उछाल देखने को मिला है।
इस बार कुल 9,356 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 8,257 छात्र पास हुए। पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा बेहतर रहा। इस बार सिर्फ पास होने वाले ही नहीं, बल्कि टॉप करने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ी है। 95% से ज्यादा अंक पाने वाले छात्र 11 से बढ़कर 21 हो गए, जबकि 90% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों की संख्या भी 120 से ऊपर बनी रही।
स्कूलों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। 17 सरकारी स्कूलों ने 100% रिजल्ट दिया, जबकि 23 स्कूलों का पास प्रतिशत 95% से ज्यादा रहा। वहीं 10 स्कूलों का रिजल्ट 90 से 95% के बीच रहा। टॉप करने वाले छात्रों में अभय सिंह 98.8%, सान्वी बिंजोला 98.4%, विष्णु देव 98.2%, अनुज शर्मा 97.4%, रिधिमा 96.8% और जैकृत सिंह धनजल 96.8% लेकर शामिल रहे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के निदेशक नीतीश सिंगला ने इस सफलता पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सबकी मेहनत और बेहतर प्लानिंग का नतीजा है। साथ ही उन्होंने मिशन 100% का लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में हर सरकारी स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।