फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government make 10 thousand engineering youth contractors

Chandigarh News: इंजीनियरिंग व डिप्लोमा धारक 10,000 युवाओं को ठेकेदार बनाएगी सरकार, 25 लाख का करा सकेंगे निर्माण कार्य

Fri, 16 Feb 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Government make 10 thousand engineering youth contractors
मुख्यमंत्री ने सक्षम ठेकेदार युवा स्कीम समेत कई योजनाओं की शुरुआत की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने वीरवार को कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया और किसानों को राहत राशि उनके खाते में पहुंचाई। वहीं, सरकार ने दो नए पोर्टल लांच किए और महानदी बेसिन पावर लिमिटेड (एमबीपीएल) के साथ 800 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। युवाओं को रोजगार देने के मकसद से मिशन @ 60,000 की शुरुआत की। इसके तहत सरकार ने सक्षम ठेकेदार युवा स्कीम पोर्टल का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सीईटी पास युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में मौका दिया जाएगा। इसके तहत इंजीनियरिंग डिग्री व डिप्लोमा धारक 10,000 युवाओं को 3 महीने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसके आधार पर युवा सरकार के विभिन्न विभागों एवं पंचायतों के 25 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त कर सकेंगे। इच्छुक प्रशिक्षित युवाओं को एक वर्ष की अवधि के लिए 3 लाख तक का ब्याज रहित ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए युवाओं को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
वन मित्र होंगे नियुक्त, पौधे लगाकर देखभाल करने पर मिलेगा अनुदान
सरकार ने वन मित्र योजना भी शुरू की है। 18 से 60 वर्ष तक की आयु का कोई भी व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय 1.80 लाख से कम है, वह पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर वन मित्र बन सकता है। इसमें पौधे लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे के लिए 20 रुपये, पौधे लगाने पर 30 रुपये और पौधे का रखरखाव करने पर पहले साल हर महीने दस रुपये, दूसरे साल प्रति महीने आठ रुपये, तीसरे साल पांच रुपये और चौथे साल तीन रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। गड्ढे खोदने और पौधे लगाने की फोटो मोबाइल एप पर अपलोड करनी। एक व्यक्ति अधिकतम एक हजार पौधे लगा सकता है। प्रथम वर्ष के फरवरी व मार्च महीने में वन मित्र का पंजीकरण व चयन करके उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 75 सौ वन मित्रों का चयन किया जाएगा। सीएम ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 408 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर भेजे गए हैं साथ इस्राइल के लिए 250 लोग सलेक्ट हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुबई भी कुछ लोगों को भेजा गया है। विदेशों में करीब ढाई हजार लोगों की डिमांड आई है।
विज्ञापन


ओडिशा के प्लांट से 800 मेगावाट बिजली खरीदेगा हरियाणा
सरकार ने महानदी बेसिन पावर लिमिटेड (एमबीपीएल) के साथ 800 मेगावाट बिजली की खरीद का समझौता किया। कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की ओर से ओडिशा में 1600 (2x800 मेगावॉट) मेगावॉट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाया जा रहा है। हरियाणा इस प्लांट से चार रुपये 46 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीदेगा। यह एग्रीमेंट 25 साल का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जगहों पर खोले जाएंगे समर्थ वृद्धावस्था सेवा आश्रम योजना
सीएम ने समर्थ वृद्धावस्था सेवा आश्रम योजना का भी शुभारंभ किया। पहले चरण में जगाधरी, सोनीपत, हिसार, बहादुरगढ़, सिरसा व गुरुग्राम में समर्थ वृद्धावस्था सेवा आश्रम खोले गए हैं। इसमें उन वरिष्ठ नागरिकों को रखा जाएगा, जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये होगी। उन्होंने कहा कि प्रहरी योजना के तहत प्रदेश में वृद्धजनों का सर्वे करवाया गया था, जिसमें यह सामने आया कि प्रदेश में 75 वर्ष से अधिक आयु के 5200 बुजुर्ग हैं, जो इस प्रकार के आश्रम की सेवा चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed