फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government Jobs Selection Exam will be online

अब ऑनलाइन होगी सरकारी नौकरियों की चयन परीक्षा, समय बचेगा, रिजल्ट भी जल्द आएगा

Sat, 18 Nov 2017 06:36 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Nov 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Government Jobs Selection Exam will be online
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
भर्तियों में अब इंटरव्यू सिस्टम खत्म करने के बाद हरियाणा सरकार अब सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने जा रही है। सरकार का दावा है कि  इस प्रक्रिया के लागू होने से नौकरियों में धांधली पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार खत्म करने संबंधी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सूबे में पूर्व सरकार के बदली, भर्ती और धरती घोटाले को आधार बनाकर लगातार कैंपेनिंग कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब इस प्रक्रिया को भी अपने कैंपेन में जोड़ेंगे। इसके नए सिस्टम में हर आवेदक का एक बार कोड भी क्रिएट किया जाएगा, जिसे उसके आधार लिंक किया जाएगा। ताकि आवेदक के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति के परीक्षा देने की संभावनाएं भी खत्म हो जाए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इस सिस्टम से पेपर लीक की संभावनाएं भी खत्म होंगी और परीक्षा का आयोजन भी जल्द होगा। इसके बाद इस परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित हो जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस नए सिस्टम को सफल ट्रायल के बाद क्रियान्वित कर दिया गया है। आने वाली अधिकतर चयन परीक्षाएं अब ऑनलाइन ही ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगी ऑनलाइन परीक्षा

Government Jobs Selection Exam will be online
online exam - फोटो : File Photo
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न सरकारी पदों पर युवाओं के चयन के लिए अभी तक ऑफलाइन परीक्षा ओएमआर शीट के आधार पर होती थी। लेकिन अब ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर बेस टेस्ट होगी। इसके लिए आयोग विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस टेस्ट को लिए जाने की व्यवस्था करवाएगा।

अब जिस दिन परीक्षा होगी और अभ्यर्थी कंप्यूटर के सामने होगा, तभी उसके आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर समक्ष प्रश्न पत्र खुलेगा। परीक्षा के दो दिन बाद प्रश्न पत्र की आंसर की संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। ताकि आवेदक  उसे देख सकें और यदि कोई आपत्ति हो तो तीन दिन में ऑनलाइन ही दर्ज करवा सके। इसके बाद इन आपत्तियों का निदान होगा और फिर ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

परीक्षा में पास आवेदकों की डाक्यूमेंट स्क्रूटनी भी कंप्यूटराइज्ड ही होगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित हो जाएगा। इस नए सिस्टम से ऑनलाइन प्रक्रिया से लेकर डाक्यूमेंट स्क्रूटनी तक काफी समय बचेगा। ये सारी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे, परीक्षा केंद्रों पर फिजिकल जांच-पड़ताल, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, जैमर और वीडियोग्राफी की जद में संपन्न होगी।

यह सिस्टम डिजिटल इंडिया की दिशा में भी हरियाणा की अहम पहल है। इससे सरकारी  नौकरियों में गड़बड़ियों की संभावनाएं भी नहीं रहेगी। इस सिस्टम के ट्रायल के दौरान इस परीक्षा में कुछ तकनीकी दिक्कतें पेश आई थीं। इसका समाधान आईटी विशेषज्ञों से करवा लिए गया है।
-एडवोकेट भारत भूषण भारत, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed