फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government job opportunity for disabled people in Punjab

Punjab News: दिव्यांगों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Wed, 06 Dec 2023 08:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Dec 2023 08:39 AM IST
सार

डॉ. बलजीत कौर ने मुख्य मेहमान के तौर पर समारोह में हिस्सा लिया और कहा कि दिव्यांगजन जीवन के किसी भी पड़ाव पर खुद को कमजोर न समझें, पंजाब सरकार हर कदम पर उनके साथ है। सरकार की ओर से राज्य के 2,59,598 दिव्यांगों को 478.47 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है

विज्ञापन
Government job opportunity for disabled people in Punjab
दिव्यांग जोड़े को सम्मानित करतीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

पंजाब सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के जरिये 1200 आरक्षित पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी मंगलवार को चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

विज्ञापन


समारोह के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि दिव्यांगजनों की पदोन्नति वाले 620 पदों के बारे में भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पदोन्नति का इंतजार कर रहे दिव्यांग मुलाजिमों को जल्द तरक्की भी मिलेगी। राज्यस्तरीय समारोह के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य करने वालीं 12 शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डॉ. बलजीत कौर ने मुख्य मेहमान के तौर पर समारोह में हिस्सा लेते हुए कहा कि दिव्यांगजन जीवन के किसी भी पड़ाव पर खुद को कमजोर न समझें, पंजाब सरकार हर कदम पर उनके साथ है। सरकार की ओर से राज्य के 2,59,598 दिव्यांगों को 478.47 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिसमें दिव्यांगजनों के साथ-साथ उनके बच्चे भी शामिल हैं। दृष्टिहीन दिव्यांगजनों के लिए लुधियाना में ब्लाइंड स्कूल को अपग्रेड करके अब 12वीं क्लास तक कर दिया गया है। इसके बुनियादी ढांचे को 1.67 करोड़ से सुधारा जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास) राजी पी. श्रीवास्तव, विशेष सचिव विम्मी भुल्लर, एडिशनल डायरेक्टर चरनजीत सिंह मान और डिप्टी डायरेक्टर अमरजीत सिंह भुल्लर भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

32 विभागों ने दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित 1200 पदों की जानकारी उपलब्ध कराई है, जिनमें कई पद सीधी भर्ती से और कई पदोन्नति से भरे जाने हैं। इस बैकलॉग को पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीधी भर्ती के लिए जल्द ही विभाग अनुसार विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे। डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री।

स्वरोजगार के लिए 91.77 लाख के कर्ज दिए

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब में दिव्यांगजनों के स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब एससी विकास कॉरपोरेशन की ओर से साल 2022-23 के दौरान कुल 59 मामलों के तहत 129.31 लाख रुपये और साल 2023-24 के दौरान कुल 46 मामलों के तहत 91.77 लाख रुपये के कर्ज मुहैया करवाए गए हैं।

इन्हें स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित

दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका और सेवाओं के लिए इस अवसर पर 12 शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इनमें हरचरन सिंह, डॉ. तियावसप्रीत कौर, डॉ. तपिंदर जोत, रविंद्र सिंह सहोता, नवजोत सिंह, माता गुजरी भलाई केंद्र बुढलाडा, जसप्रीत कौर और नरिंदर सिंह शामिल हैं। इनके अलावा संतोष रानी और सुखदेव सिंह और उनके जीवन साथियों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed