{"_id":"66452268ebce5204bd098169","slug":"government-has-majority-will-be-proved-in-floor-test-kanwarpal-gurjar-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-422025-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के पास बहुमत, फ्लोर टेस्ट में किया जाएगा साबित : कंवरपाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के पास बहुमत, फ्लोर टेस्ट में किया जाएगा साबित : कंवरपाल गुर्जर
विज्ञापन
बोले, कुछ लोगों ने नेरेटिव सेट किया है, लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने पर स्पष्ट किया कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार के पास बहुमत है और फ्लोर टेस्ट में उसे साबित किया जाएगा। बुधवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि नियमानुसार छह महीने से पहले अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। इसके बाद भी यदि राज्यपाल की ओर से सत्र बुलाने का अनुमोदन किया जाता है तो सरकार सदन में अपना बहुमत साबित करेगी। कहा सरकार अल्पमत में नहीं है, इसलिए राष्ट्रपति शासन लगाने का सवाल नहीं उठता है। विपक्ष को जवाब देते हुए कंवरपाल ने कहा कि यदि राज्यपाल की ओर से कोई आदेश पारित किया जाता है तो सरकार सदन में बहुमत साबित करेगी। वहीं उन्होंने तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी पर स्पष्ट किया कि प्रत्यक्ष रूप से विधानसभा में उपस्थित होना भी अनिवार्य होता है या फिर अधिकारिक ई-मेल के जरिये पत्र भेजा जाएगा, तब उसे स्वीकार किया जाता है। अभी हाल ही में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने स्पीकर को इस्तीफा भेजा था, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी हाजिर होना पड़ा, उसके बाद इस्तीफा मंजूर हुआ।
प्रत्याशियों का विरोध ठीक नहीं
संसदीय कार्य मंत्री ने भाजपा और जजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के दौरान किए जा रहे विरोध पर अपनी राय देते हुए कहा कि प्रत्याशियों का विरोध ठीक नहीं है। यदि उन्हें कोई नाराजगी है तो उसे जाहिर करने के अन्य तरीके हैं। कुछ लोग केवल विरोध का नेरेटिव सेट कर रहे हैं। भाजपा सरकार में सहयोगी दल रहे जजपा पर चुटकी लेते हुए कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पिछला चुनाव उन्होंने लड़ा था, उनके 10 विधायक आए थे, अब फील्ड में हैं, देखते हैं क्या परिणाम आएगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा जजपा के समय में हुए शराब घोटाले की जांच कराने की उठाई जा रही मांग पर शराब घोटाले की जांच में सभी तथ्य सामने आ चुके हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए यह मांग की जा रही है।