फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government committed to building an egalitarian society through the teachings of Guru Ravidas: Mann

गुरु रविदास के संदेशों से समतामूलक समाज के निर्माण को प्रतिबद्ध सरकार : मान

Thu, 05 Feb 2026 09:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Government committed to building an egalitarian society through the teachings of Guru Ravidas: Mann
-प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय समागम, पूरी कैबिनेट रहेगी मौजूद
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज के उपदेशों पर चलते हुए समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय पर आधारित समाज की रचना के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गुरु रविदास जी की महान विरासत को सहेजने और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छह फरवरी को होशियारपुर जिले के श्री खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समागम आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरी कैबिनेट संगत के साथ गुरु रविदास जी को श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए उपस्थित रहेगी। उन्होंने राज्यभर की संगत से अपील की कि वे धार्मिक उत्साह के साथ इस राज्य स्तरीय समागम में बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरु जी के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें। मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक है, जो प्रेम, करुणा और समानता का रास्ता दिखाती है। उनकी शिक्षाएं समाज की कुरीतियों और भेदभाव को समाप्त करने में आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

148 करोड़ की विश्व स्तरीय यादगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने खुरालगढ़ साहिब में करीब 148 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय यादगार का निर्माण किया है। यह परियोजना गुरु रविदास जी को राज्य सरकार की विनम्र श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी गरीबों और पिछड़े वर्गों के रूहानी रहबर थे, जिन्होंने नेक, सादा और सदाचारी जीवन जीने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादगार की प्रमुख सुविधाएं
-अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
-संगत हॉल और मल्टीलेवल पार्किंग
-मीनार-ए-बेगमपुरा
-आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article