फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   governer distribute voter card at panchkula

पंचकूला में राज्यपाल बांटेंगे मतदाता पहचान पत्र

Sat, 23 Jan 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 23 Jan 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
governer distribute voter card at panchkula

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रदान करेंगे। कप्तान सिंह सोलंकी 25 जनवरी सुबह साढ़े 11 बजे सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किए जाने वाले राज्यस्तरीय समारोह में पहचान पत्र का वितरण करेंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त राजीव शर्मा विशेष अतिथि होंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में आवश्यक प्रबंधों के संबंध में बैठक हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी तय करें।
विज्ञापन


उन्होंने महाविद्यालय की प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि वह सरस्वती वंदना और राष्ट्रीय गान के लिए बच्चों को तैयार करें।  डीसी ने जिला चुनाव कार्यालय की ओर से नए मतदाताओं सूची तैयार करने के आदेश जारी किए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को समारोह के दौरान बिजली की पूर्ण व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समारोह में अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम पी कासनी चुनाव विभाग के मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रधान सचिव श्रीकांत वालगद मौजूद होंगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, उपमंडल अधिकारी नागरिक ममता शर्मा, नगराधीश राधिका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed