{"_id":"8cc5a44dd64ecb0277737b999c37fc16","slug":"governer-attend-republic-day-flag-ceramony-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर कप्तान सोलंकी फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर कप्तान सोलंकी फहराएंगे तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौकेपर पहली बार चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में एडवाइजर ही झंडा फहराते रहे हैं। वही कार्यक्रम के मुख्यातिथि होते थे।
विज्ञापन
लेकिन पहली बार यूटी प्रशासक गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि होंगे। मुख्यातिथि बदलने से एडवाइजर विजय देव ने यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले हाई-टी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र कई लोगों को पहले ही भेजे जा चुके हैं। दरअसल गणतंत्र दिवस पर शहर की जिन शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है।
उनको मुख्यातिथि अपनी तरफ से हाई-टी देता था। लेकिन इस बार एडवाइजर की बजाए प्रशासक गणतंत्र दिवस पर सभी को सम्मानित कर रहे हैं। इसलिए वही सभी को निमंत्रण भी देंगे।
विज्ञापन
पहली बार एट होम हरियाणा राजभवन में
इस बार एट होम पंजाब की बजाए हरियाणा राजभवन में होगा। अमूमन यह कार्यक्रम पंजाब के राजभवन में होता है। पंजाब के राज्यपाल ही यूटी प्रशासक होते हैं।
इसलिए वही अपने राजभवन में एट होम आयोजित करते हैं। लेकिन इस बार पंजाब के राज्यपाल का कार्यभार प्रो. सोलंकी केपास है। हरियाणा के साथ वह पंजाब के राज्यपाल भी हैं और चंडीगढ़ केप्रशासक भी।