{"_id":"695e6ec4d05bf9f8f90397b0","slug":"goods-worth-rs-38-lakh-went-missing-during-online-shopping-in-patiala-a-case-has-been-registered-against-two-people-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-10646-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पटियाला में ऑनलाइन शॉपिंग में 38 लाख का सामान गायब, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पटियाला में ऑनलाइन शॉपिंग में 38 लाख का सामान गायब, दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान 38 लाख रुपये के सामान के गायब होने का मामला सामने आया है। थाना शंभू पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शिकायतकर्ता सुनील कुमार, जो रामनगर सैणियां में डिलीवरी कंपनी में सिक्योरिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों को मोबाइल फोन और लैपटॉप के आर्डर में खाली डिब्बे मिल रहे थे।
जांच में पता चला कि कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड विक्रमजीत सिंह और फील्ड एग्जीक्यूटिव सुखवीर सिंह मिलीभगत करके पार्सल से फोन, लैपटॉप और अन्य सामान निकालते थे। इसके बाद वे डिब्बों को पहले की तरह बंद कर देते और रिलायंस कंपनी की टेप व होलोग्राम लगाकर ग्राहकों को भेज देते थे। इस चोरी से कंपनी को करीब 38 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड विक्रमजीत सिंह, निवासी गांव सराला कलां, और फील्ड एग्जीक्यूटिव सुखवीर सिंह, निवासी गांव मुरादपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। थाना शंभू पुलिस ने ग्राहकों से अपील की है कि यदि उन्हें भी डिलीवरी में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो तुरंत सूचना दें। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।