{"_id":"a3ae2f2b11ab75efed023b20f5add606","slug":"goodnews-for-small-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत
अमर उजाला / चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Dec 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने कैश मैमो काटने पर मिलने वाली छूट की सीमा 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
साथ ही एसटी 38 फार्म खत्म किए जाने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए निर्णय से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
यह बात हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कही। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश में छोटे व्यापारी व आम लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि छोटा व्यापारी 1000 रुपये तक का माल बगैर कैश मैमो काटे बेच सकेगा।
प्रान्तीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले राज में कैश मैमो काटने की छूट की सीमा सिर्फ 100 रुपये थी, जिसे 2005 में कांग्रेस की सरकार ने बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया था। अब यह सीमा एक हजार तक कर दी गई है।
विज्ञापन