गुड न्यूज, नए साल में चंडीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में चंडीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। विमानन कंपनी स्पाइसजेट को इसके लिए क्लीयरेंस मिल चुकी है। इंटरनेशनल उड़ान की शुरुआत मई तक संभावित है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय पहले ही फ्लाइट्स को मंजूरी दे चुका है। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर वाच ऑवर्स के बढ़ने का इंतजार है। चंडीगढ़ से स्पाइसजेट के साथ ही इंडिगो और जेट एयरवेज भी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे हैं।
विमानन कंपनियों के अफसरों के अनुसार यह प्राइवेट विमानन कंपनियां चंडीगढ़ से दुबई और अन्य खाड़ी देशों के लिए विमान सेवाएं शुरू करेंगी। एक विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के काफी यात्री हैं जो कि खाड़ी देश में जॉब करते हैं। रीजन के लोगों को अक्सर इसी सिलसिले में बाहर जाना पड़ता है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ान की शुरुआत मोहाली टर्मिनल से
मोहाली एयरपोर्ट का काम काफी तेजी से चल रहा है। एयरफोर्स रनवे को अपग्रेड करने का काम भी चल रहा है। चंडीगढ़ में वॉच आवर्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान की शुरुआत मोहाली टर्मिनल से होगी। अभी प्रस्ताव यह है कि चंडीगढ़ टर्मिनल का इस्तेमाल घरेलू फ्लाइट के लिए किया जा सकता है। अभी विमानन कंपनियां औपचारिकताएं पूरी करने में जुटीं हैं।
वॉच ऑवर्स बढ़ेंगे
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि वॉच ऑवर्स यूरोपियन कंट्री और मिडिल ईस्ट की उड़ान की सबसे अधिक आवश्यकता है। जेट एयरवेज चंडीगढ़ से दुबई और खाड़ी देशों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए प्रयासरत है।
नहीं पूरा हुआ अपग्रेडेशन
एक साल से चल रहा एयरपोर्ट का अपग्रेडेशन पूरा नहीं हो सका है। एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम, अप्रोच लाइट्स और मेट्रोलॉजिकल इंस्ट्रूमेंट लगाए जाने हैं। फिलहाल रनवे का विस्तार किया जा रहा है।
लंबे समय से है मांग
चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की मांग सबसे पहले 2009 में की गई थी। फ्लाई दुबई ने उड़ान की अनुमति मांगी थी। लेकिन सिक्योरिटी की वजह से प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। एयर अरेबिया का प्रस्ताव भी सुरक्षा कारणों से नामंजूर किया गया था।